Lucknow News : यूपी कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी बने नितिन शर्मा, नियुक्ति आदेश रोकने के बाद फिर सौंपी गई जिम्मेदारी

UPT | कांग्रेस ज्वाइनिंग कमेटी के प्रभारी नितिन शर्मा

Oct 10, 2024 18:29

नितिन शर्मा को पिछले हफ्ते ही इस पद के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन कुछ घंटों के अंदर ही इस पद पर उनकी नियुक्ति रोकने का आदेश जारी हो गया। इसके बाद गुरुवार को एक बार फिर से नितिन शर्मा को ही इस पद पर बैठाने का निर्णय किया गया।

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में उप चुनाव से पहले सभी पार्टियां जोड़ तोड़ की राजनीति में जुटी हुई हैं। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष विपक्ष में सर्जिकल स्ट्राइक कर उनके नेताओं को अपने साथ जोड़ रहा है तो वहीं विपक्ष भी नाराज चल रहे नेताओं को अपने साथ जोड़ने में लगा है। कांग्रेस पार्टी ने अपना कुनबा बढ़ाने के लिए पार्टी के पुराने नेता नितिन शर्मा को ज्वाइनिंग कमेटी का प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।

अजय राय ने दी बड़ी जिम्मेदारी
नितिन शर्मा को पिछले हफ्ते ही इस पद के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन कुछ घंटों के अंदर ही इस पद पर उनकी नियुक्ति रोकने का आदेश जारी हो गया। इसके बाद गुरुवार को एक बार फिर से नितिन शर्मा को ही इस पद पर बैठाने का निर्णय किया गया। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि पार्टी के निष्ठावान, जुझारू, संघर्षशील वरिष्ठ नेता नितिन शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ज्वाइनिंग प्रभारी नियुक्त किया था जिनको पूर्ववत बनाये रखने का आज पत्र जारी किया है। 



सांगठनिक अनुभव के कारण सौंपी गई जिम्मेदारी
नितिन शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं युवा कांग्रेस में विभिन्न सांगठनिक पदों पर रहते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक पार्टी की सेवा की है। नितिन शर्मा के पार्टी में लंबे सांगठनिक अनुभवों के चलते प्रदेश में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने एवं लोगों को कांग्रेस संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने में सफलता मिलेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आशा व्यक्त की है कि शर्मा पूर्व पत्र के माध्यम से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Also Read