Lucknow Crime : लाखों की चोरी की वारदात करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सोने के बिस्कुट-जेवर, कैश बरामद

UPT | अंतर्राज्यीय गिरोह के दो चोर गिरफ्तार

Oct 10, 2024 18:08

विभूतिखंड पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले विकास नगर में एक घर से लाखों की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो शातिरों को गिरफ्तार किया है।

Lucknow News : विभूतिखंड पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले विकास नगर में एक घर से लाखों की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास सोना, जेवर और कैश बरामद किया। आरोपियों ने कई अन्य चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।

20 अगस्त को विकासनगर में की थी चोरी
डीसीपी पूर्वी ने बताया कि विकासनगर में 20 अगस्त को एक घर में चोरी हुई थी। घटना के वक्त परिवार घर से बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर उन्हें घर में चोरी का पता चला। पीड़ित परिवार ने चोरी की एफआईआर विभूतिखंड थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर विभूतिखंड पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। इनकी पहचान दिल्ली निवासी निवासी मंटू विश्वास और संभल के रहने वाले राम भरोसे के रूप में हुई है। 

गिरोह कई राज्यों में सक्रिय
डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों के पास से दो सोने के दो बिस्कुट, जेवर और 87400 रुपए नगद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने विकासनगर के अलावा अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गिरोह कितनी चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। इसकी जड़ें कितने राज्यों में फैली हुई हैं। 

Also Read