पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर रिटायर्ड बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन : दिल्ली में 27 सितंबर को करेंगे आवाज बुलंद

UPT | पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर रिटायर्ड बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन।

Sep 21, 2024 18:57

पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर रिटायर्ड बैंक कर्मियों शनिवार को प्रदर्शन किया। हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक के परिसर में सैकड़ों रिटायर्ड कर्मियों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Lucknow News : पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर रिटायर्ड बैंक कर्मियों शनिवार को प्रदर्शन किया। हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक के परिसर में सैकड़ों रिटायर्ड कर्मियों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी लोग यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक रिटायर्ड संगठन के बैनर तले एकत्रित हुए। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं बढ़ी पेंशन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक रिटायर्ड संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एससी जैन ने यूपी टाइम्स से बातचीत में कहा कि सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों की पेंशन बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। रिटायर होने के बाद जो पेंशन मिल रही है, उसको अभी तक बढ़ाया नहीं गया। इस मांग को लेकर काफी समय से आवाज उठा रहे हैं। देश भर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 



दिल्ली में प्रदर्शन का एलान
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 14 सितंबर को जयपुर में प्रदर्शन किया था। अब 27 सितंबर को दिल्ली में के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। मांग पूरी नहीं होने पर राजघाट स्थित गांधी प्रतिमा पर भी आवाज बुलंद करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि रिटायर होने के वक्त तत्कालीन समय में पेंशन मिल रही थी, वही पेंशन आज भी मिल रही है। अब तक इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। तब से अब तक महंगाई काफी बढ़ गई है इसी हमारी पेंशन को भी बढ़ाया जाए, जिससे हम अपना गुजारा कर सकें।

Also Read