जी का जंजाल बने आवारा पशु : 18 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद भड़की कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने सरकार से की ये मांग

UPT | छात्रा की मौत के बाद भड़की कांग्रेस

Sep 21, 2024 20:18

रायबरेली जिले में छुट्टा सांड एक बड़ी समस्या बन चुके हैं। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी ये मुद्दा उठाते रहते हैं।

Short Highlights
  • जी का जंजाल बने आवारा पशु
  • छात्रा की मौत के बाद भड़की कांग्रेस
  • सरकार से की संज्ञान लेने की मांग
Raebareli News : रायबरेली जिले में छुट्टा सांड एक बड़ी समस्या बन चुके हैं। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर है। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए और विधानसभा में छुट्टा सांड की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरते रहते हैं।

प्रियंका ने उठाया मुद्दा
अब इस मामले में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस समस्या को उजागर किया है। उन्होंने लिखा है: 'उत्तर प्रदेश में छुट्टा सांड के हमले में 18 वर्षीय छात्रा पलक की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। पलक अपने पिता राजेंद्र कुमार जी के साथ नर्सिंग में एडमिशन करवा कर मोटरसाइकिल से लौट रही थीं, जब इस दुर्घटना में उनकी जान चली गई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

सरकार से की संज्ञान लेने की मांग
उन्होंने आगे लिखा कि रायबरेली, उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं के हमले में आए दिन लोगों की मौतें हो रही हैं। सरकार को इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।' गौरतलब है कि सड़कों पर छुट्टा सांड और खेतों में आवारा पशु योगी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

Also Read