लोकसभा चुनाव 2024 : सोनिया गांधी के साथ पहली बार मंच साझा करेंगे अखिलेश यादव, प्रियंका और राहुल भी रहेंगे मौजूद

UPT | सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका और राहुल

May 17, 2024 10:31

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रायबरेली के आईटीआई मैदान में एक महाजनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी सहयोगी दल सपा के मुखिया अखिलेश यादव...

Raebareli News : लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अपने चरम पर है और उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी संसदीय सीटें सभी की नजरों में हैं। इन दोनों सीटों पर 23 मई को मतदान होना है। रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं।

पहली बार मंच साझा करेंगे अखिलेश और सोनिया
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रायबरेली के आईटीआई मैदान में एक महाजनसभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मुख्य वक्ता होंगे। इस महत्वपूर्ण जनसभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल की मां सोनिया गांधी तथा राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगी। यह पहला अवसर होगा जब सोनिया गांधी और अखिलेश यादव एक मंच पर साथ नजर आएंगे।

बता दें कि दोनों दलों के नेता इस जनसभा को एक मुहिम का केंद्र बिंदु मान रहे हैं और इसे सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की गई हैं। दोपहर 2 बजे के बाद आयोजित होने वाली इस जनसभा से रायबरेली क्षेत्र में कांग्रेस गठबंधन की लहर को मजबूत करने की उम्मीद है।

ऊंचाहार में जनसभा करेंगे अमित शाह
इसी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। ऊंचाहार क्षेत्र रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों की सीमा पर स्थित है। अपनी इस जनसभा में शाह रायबरेली के भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह और अमेठी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी का प्रचार करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस अवसर पर ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कुछ अन्य स्थानीय नेताओं के भी पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

Also Read