रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने गुरुवार को एकजुट होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने लूट के मामले में गलत लोगों को फंसाया है।