Raebareli News : होली पर रोडवेज ने बढ़ाए बसों के फेरे, कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने की भी बनाई योजना

UPT | रायबरेली डिपो में खड़ी रोडवेज की बसें

Mar 24, 2024 02:05

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के त्योहार को रोडवेज एक त्योहार के रूप में मनाता है। 10-11 दिन की एक प्रोत्साहन राशि भी निर्धारित होती है।

Raebareli News : होली के त्योहार को मधुर बनाने के लिए, परिवहन निगम द्वारा तैयारी की गई है। आमतौर पर होली के त्योहार पर बसों में यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए परिवहन विभाग यात्रियों को सहूलियत देने के लिए योजना बनाई है। बसों का विशेष संचालन शुरू किया गया है। 

क्या है तैयारी
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रायबरेली डिपो दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के त्योहार को रोडवेज एक त्योहार के रूप में मनाता है। 10-11 दिन की एक प्रोत्साहन राशि भी निर्धारित होती है। मानक है कि 300 किलोमीटर यदि कोई चालक-परिचालक चलते हैं तो उन्हें ईनाम दिया जाता है। उन्हें एक मुश्त राशि 4400 रुपये दी जाती है। लंबी दूरी की जो सेवाएं हैं जैसे दिल्ली, वाराणसी, हरिद्वार की लंबी दूरी की सेवाओं के फेरों की संख्या को बढ़ाया गया है। छोटे दूरी की ग्रामीण बस सेवाओं की फेरों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली के लिए हमारे पास 14 बसे हैं, जिसमे दो और अतिरिक्त बसें मिली हैं। रोडवेज बस के फेरे बढ़ाए जाने से परिवहन निगम को उम्मीद है कि बाहर से आने वाले यात्रियों को समय रहते होली के त्योहार पर उनके गंतव्य तक पहुंचा पाएंगे।

Also Read