Loksabha Election : चुनाव से पहले सपा को लग सकता है बड़ा झटका, रेवती रमण सिंह हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल, पार्टी को बनाने में निभाई अहम भूमिका

UPT | कुंवर रेवती रमण सिंह

Mar 24, 2024 21:03

जानकारी के मुताबिक सपा नेता रेवती रमण सिंह पार्टी से नाराज चल रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि राज्यसभा में सपा से प्रत्याशी न बनाए जाने के कारण पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसी बीच...

Short Highlights
  • कुंवर रेवती रमण सिंह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे।
  • रेवती रमण सिंह करछना से आठ बार के विधायक और दो बार के सांसद रह चुके हैं।
Lucknow News : समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह सपा की साइकिल छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले यह समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक-दो दिन में इसका औपचारिक तौर पर ऐलान हो सकता है। रेवती रमण सिंह अभी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को पीजीआई में कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे थे। वहां उन्होंने उनसे मुलाकात की। इस बात की जानकारी अविनाश पांडेय ने अपने सोशल मीडिया साइट 'X' पर जानकारी साझा करते हुए फोटो भी शेयर किया।
 
सपा से नाराज चल रहे हैं पूर्व सांसद
जानकारी के मुताबिक सपा नेता रेवती रमण सिंह पार्टी से नाराज चल रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि राज्यसभा में सपा से प्रत्याशी न बनाए जाने के कारण पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसी बीच कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और अजय राय उनसे मिलने पहुंचे। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। साथ ही पिछले दिनों अखिलेश यादव प्रयागराज आए थे, लेकिन उन्होंने रेवती रमण सिंह से मुलाकात नहीं की। इस पर सवाल पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा था कि फिर कभी बैठकर मुलाकात कर लेंगे और सारी शिकायत दूर हो जाएगी। ऐसे भी कयास लागए जा रहे हैं कि कांग्रेस रेवती रमण सिंह के बेटे और करछना से विधायक रह चुके उज्ज्वल रमण सिंह को इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से टिकट दे सकती हैं।

कौन हैं रेवती रमण सिंह
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता कुंवर रेवती रमण सिंह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। रेवती रमण सिंह का जन्म जन्म 5 अक्टूबर 1943 को हुआ था। सिंह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, बेनी प्रसाद वर्मा और आजम खान के साथ पार्टी को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। रेवती रमण सिंह करछना से आठ बार के विधायक रहे हैं। साथ ही इलाहबाद लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद और एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। सिंह का जन्म एक भूमिहार परिवार में हुआ था। रेवती रमण सिंह ने इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के खिलाफ जेपी आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। इनको देश के कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनुभव है। इन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी लोकसभा चुनाव में हराया हुआ था।

Also Read