Special Story : यूपी में मोदी का रथ रोकने को खुद ताल ठोकेंगे अखिलेश और शिवपाल! आप भी जान लें सपा के संभावित उम्मीदवारों के नाम

UPT | UP Politics

Jan 04, 2024 15:34

सामने आई सपा उम्मीदवारों की संभावित सूची की मानें तो पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव खुद कन्नौज लोकसभा सीट से मैदान में होंगे। शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ से मैदान में आ सकते हैं।

Lucknow/Noida (यूपीटी ब्यूरो) : नए साल की शुरुआत के साथ यूपी में सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है। एक ओर जहां भाजपा  अयोध्या की गतिविधियों से सुर्खियाें में बनी हुई है, वहीं कांग्रेस और बसपा अपना जनाधार बनाने की जुगत में लगे हुए हैं। वहीं ताजा घटनाक्रम में एक दर्जन से अधिक सीटों पर सपा के संभावित उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं।
सामने आई सपा उम्मीदवारों की संभावित सूची की मानें तो पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव खुद कन्नौज लोकसभा सीट से मैदान में होंगे। शिवपाल सिंह यादव आजमगढ़ से मैदान में आ सकते हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय को सपा घोसी संसदीय सीट से उतार सकती है। फतेहपुर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को मैदान में उतारने की तैयारी है।
मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव 2024 चुनाव में इसी सीट से फिर मैदान में होंगी। बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, फर्रुखाबाद से डॉ. नवल किशोर शाक्य, अंबेडकरनगर से लालजी वर्मा, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, कौशांबी से इंद्रजीत सरोज, उन्नाव से अन्नू टंडन सपा के उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि मुरादाबाद से एसटी हसन, गोरखपुर से काजल निषाद, गाजीपुर से अफजाल अंसारी, बस्ती से राम प्रताप चौधरी और सलेमपुर से रमाशंकर विद्यार्थी का टिकट भी पक्का है।

यह भी पढ़ें
कांग्रेस को चाहिए बसपा का साथ लेकिन अखिलेश से एतराज, क्या है उत्तर प्रदेश में 'इंडिया' गठबंधन का भविष्य?

 

Also Read