लखनऊ से चली तबादला एक्सप्रेस : मकसूदन गुप्ता लखीमपुरखीरी के नए उपजिलाधिकारी बने, दो IAS भी बदले गए

UPT | उत्तर प्रदेश में कई बड़े तबादले ।

Feb 13, 2024 17:47

यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल किया जिसके तहत प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 7 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा दो IAS अफसरों का भी ट्रांसफर किया है।

Short Highlights
  • PCS आलोक प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी चित्रकूट को बलिया का नया SDM बनाया गया
  • PCS रमेश चन्द्र SDM उपजा को मिर्जापुर का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया

 

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कई बड़े तबादले किए हैं। सात PCS और दो IAS अफसरों को इधर से उधर किया है। पीसीएस निशात तिवारी SDM औरैया को ललितपुर का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया है। PCS प्रवीण कुमार उपजिलाधिकारी आगरा को SDM सुल्तानपुर बनाया गया, PCS रमेश चन्द्र SDM उपजा को मिर्जापुर का नया उपजिलाधिकारी,  PCS मकसूदन गुप्ता SDM लखनऊ को लखीमपुरखीरी का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया। वहीं PCS आलोक प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी चित्रकूट को बलिया का नया SDM बनाया गया जबकि PCS अभिमन्यु कुमार SDM ललितपुर से SDM हमीरपुर नियुक्त किया गया है और PCS अशोक कुमार चौधरी SDM ललितपुर को उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

IAS अनिता को आगरा विकास प्राधिकरण का VC बनाया 
इसके अलावा दो IAS अफसरों का भी ट्रांसफर किया है। जिसमें IAS अनिता ACEO UP SIDA को आगरा विकास प्राधिकरण का VC बनाया गया। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ (2016) को ACEO UPSIDA बनाया गया।

Also Read