Unnao News : पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंची महिला को अचानक उठा लेबर पेन, अस्पताल पहुंचने से पहले गूंजी किलकारी

UPT | परीक्षा देने पहुंची महिला की हुई डिलीवरी।

Feb 18, 2024 15:05

उन्नाव में रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंची एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। महिला पेपर दे रही थी,उसी समय उसे दर्द शुरू हो गया। उसने ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक को बताया।

Short Highlights
  • अस्पताल के गेट पर ही महिला की डिलीवरी हो गई
  • डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ 
Unnao News : पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में गर्भवती महिला परीक्षा देने पहुंची थी, जिसे परीक्षा के बीच में ही लेबर पेन हुआ आनन फानन में महिला को परीक्षा केंद्र से अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल के गेट पर ही महिला की डिलीवरी हो गई। डॉक्टर ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

परीक्षा देने सुबह पहुंची थी केन्द्र
सुनीता नामक महिला पुलिस भर्ती परीक्षा देने उन्नाव जिले के शुक्लागंज स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में परीक्षा देने रविवार सुबह पहुंची थी। बताते चलें महिला के पति की वर्ष 2024 में एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है।

Also Read