यूपी में 29 आईएएस अफसरों के तबादले : 13 जनपदों में नए जिलाधिकारी तैनात, यहां देखें पूरी लिस्ट

UPT | IAS Transfer

Sep 14, 2024 10:29

प्रदेश सरकार ने कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक फेरबदल में 30 आईएएस अफसरों को नए पदों पर नियुक्त किया गया है। इस बदलाव में कई जिलों के डीएम का भी ट्रांसफर किया गया है।

Lucknow News : प्रदेश सरकार ने एक बार फिर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार देर रात 29 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए गए। इनमें कई जनपदों के जिलाधिकारी का भी तबादला किया गया है। वहीं कई जिलों में नगर आयुक्त से लेकर मुख्य विकास अधिकारी एक जनपद से दूसरे जिले भेजे गए हैं।

इन अधिकारियों का किया गया तबादला
  • रविन्द्र, प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग को वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • आगरा के जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त, प्रभारी चकबंदी आयुक्त तथा विशेष सचिव, राजस्व बनाया गया है।
  • मैनपुरी के डीएम अविनाश कृष्ण सिंह को प्रभारी महानिदेशक (प्राविधिक शिक्षा) का जिम्मा सौंपा गया है। 
  • नवीन कुमार जीएस सचिव, राजस्व, राहत आयुक्त तथा चकबंदी आयुक्त अब सचिव, सिंचाई बनाए गए हैं।
  • आजमगढ़ के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज अब कुशीनगर के डीएम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को मुजफफरनगर का डीएम बनाया गया है।
  • प्रयागराज के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल अब आजमगढ़ के डीएम बनाए गए हैं।
  • शामली के डीएम रविन्द्र सिंह को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • जौनपुर के डीएम रविन्द्र कुमार मंदर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाए गए हैं।
  • अरविंद मलप्पा बांगरी जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को जिलाधिकारी आगरा बनाया गया है।
  • धर्मेंद्र प्रताप सिंह विशेष सचिव, नगर विकास विभाग उप्र शासन को जिलाधिकारी शाहजहांपुर बनाया गया है।
  • डॉ. दिनेश चंद्र विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग को जिलाधिकारी जौनपुर बनाया गया है।
  • सी इन्दुमती जिलाधिकारी फतेहपुर को विशेष सचिव चीनी उद्यो तथा ​गन्ना विकास विभाग उप्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अरविंद कुमार चौहान उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण को जिलाधिकारी शामली बनाया गया है।
  • फिरोजााबद नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर तैनात घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • हमीरपुर के जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय अब हाथरस के डीएम बनाए गए हैं।
  • निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त, नगर निगम, बरेली को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • अंजनी कुमार सिंह, निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उप्र लखनऊ को जिलाधिकारी मैनपुरी बनाया गया है।
  • उमेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी, शाहजहांपुर को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग  उप्र बनाया गया है।
  • अमरोहा के डीएम राजेश कुमार त्यागी को विशेष सचिव पंचायती राज बनाया गया है।
  • हाथरस के डीएम आशीष कुमार को विशेष सचिव स्टांप एवं र​जिस्ट्रेशन विभाग एवं अपर महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। 
  • अमित पाल, नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ को उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण बनाया गया है।  
  • डॉ. मन्नान अख्तर, विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उप्र शासन को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं प्रबंध निदेशक-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रोमोट फार्मा का जिम्मा सौंपा गया है। 
  • अयोध्या में सीडीओ के पद पर तैनात ऋषि राज को फिरोजाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है।
  • संजीव कुमार मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी, बलरामपुर को नगर आयुक्त बरेली बनाया गया है।
  • सौरव गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र को नगर आयुक्त मेरठ के पद पर भेजा गया है।
  • कृष्ण कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट, आगरा को मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या का जिम्मा सौंपा गया है।
  • जागृति अवस्थी, संयुक्त मजिस्ट्रेट, प्रयागराज अब सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए है।
  • उन्नाव में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हिमांशु गुप्ता को बलरामपुर का सीडीओ बनाया गया है। 

Also Read