योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि : बोले- ​​​​​​​गोविंद बल्लभ पंत की बनाई कार्ययोजना पर आधारित है यूपी

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Sep 10, 2024 13:00

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती पर लोकभवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती पर लोकभवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। उस समय के प्रदेश की तरक्की के लिए उनकी बनाई कार्ययोजना पर आज उत्तर प्रदेश आधारित है। अविभाजित प्रदेश और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए किए उनके कार्य हमेशा स्मरणीय रहेंगे।

जेल की यातनाएं सहने पर भी नहीं हुए विचलित
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल यशस्वी रहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर उन्होंने अपनी अच्छी खासी प्रैक्टिस छोड़ दी और आजादी के आंदोलन से जुड़ गए। उन्होंने आंदोलन में भाग लिया। जेल की यातना सही, लेकिन आजादी के उस आंदोलन से कभी विचलित नहीं हुए। यही कारण था कि आजादी के आंदोलन के दौरान उनके द्वारा किए गए योगदान, लगातार किए गए संघर्षों के कारण उन्हें स्वतंत्र भारत में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का उत्तरदायित्व सौंपा गया। 

राजभाषा हिंदी हो इसके लिए उनका प्रयास अत्यंत ही अतुल्य 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1954 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उस समय के प्रदेश की तरक्की और जनता को बुनियादी सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की। जिस पर आज का हमारा उत्तर प्रदेश आधारित है। सीएम योगी ने कहा कि 1954-55 में पंडित गोविंद वल्लभ पंत को देश के गृह मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। इस दौरान राजभाषा हिंदी हो इसके लिए उनका प्रयास अत्यंत ही अतुल्य है। रेवेन्यू के सेक्टर में उनके द्वारा किए गए रिफॉर्म आज भी एक गरीब को न्याय प्रदान करते हैं।  

Also Read