बागपत में डबल मर्डर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष...जीजा-साले की हत्या

UPT | घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी मौके का मुआयना करते हुए।

Aug 03, 2024 14:31

कवींद्र को करीब 14 गोलियां लगी हैं और कुलदीप को 5 गोली लगी हैं। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Short Highlights
  • ट्यूबवैल पर दो पक्षों में चली गोलियां
  • एक पक्ष ने जीजा-साले को मारी गोली
  • जीजा का शरीर गोलियों से किया छलनी 
Baghpat News : बागपत में दो पक्षों में आपस में ताबड़तोड़ गोलियां चली। जिसमें जीजा—साले की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां चलने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक के शरीर में 14 गोलियों के निशान पाए गए हैं। जबकि दूसरे के शरीर में गोलियों के पांच निशान मिले हैं। 

दोनों पक्षों में ट्यूबवैल पर खूनी संघर्ष
बताया जाता है कि दोनों पक्षों में ट्यूबवैल पर खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने जीजा-साले पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। बागपत जिले से सनसनीखेज हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारी घटना की जानकारी कर रहे हैं। वहीं वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश में दबिश दी जा रही है। देर रात हुए डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

जंगल में डबल मर्डर की वारदात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बागपत जिले के चांदीनगर इलाके के मंसूरपुर के जंगल में डबल मर्डर की वारदात हुई है। गाजियाबाद के मुरादनगर के नवीपुर का कुलदीप अपने जीजा मंसूरपुर निवासी कवींद्र के पास गया था। रात में इनके पास ट्यूबवैल पर खैला गांव के युवक थे। जहां पर विवाद होने पर खैला के युवकों ने कुलदीप और कवींद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। 

कवींद्र को करीब 14 गोलियां लगी
कवींद्र को करीब 14 गोलियां लगी हैं और कुलदीप को 5 गोली लगी हैं। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मान रही कि आपसी संघर्ष में डबल मर्डर हुआ है। मृतकों का आपराधिक इतिहास  है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। मृतक के  परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग की। उनका कहना है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। 

Also Read