Meerut News : वेलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार इन रंगों के फूल या गिफ्ट से करें अपने प्यार का इजहार

UPT | Valentine Day

Feb 13, 2024 11:31

मेष, सिंह और गुलाबी राशि के लोग लाल, मैरून, मैजेंटा रंग के फूल या इस रंग का कोई गिफ्ट अपने वेलेंटाइन को दे सकते हैं।   

Valentine Day : संत वेलेंटाइन का उस अनन्त से जुडकर प्रकृति की हर उस चीज से प्रेम करना दर्शाती है जो परमात्मा की कृति है। उसमें परमात्मा का प्रेम अवलोकित होना चाहिए। केवल जीव प्रेम नहीं चाहता अपितु परमात्मा भी हमसे प्रेम चाहता है। इसीलिए कहा गया है कि प्रेम की महिमा अपरम्पार है।  ये कहना है ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण का। 

रत्न भी बढ़ाते हैं प्रेम व संवेदनाएं 
ज्योतिषाचार्य भारत ज्ञान भूषण के अनुसार ज्योतिष में प्रेम को बढ़ाने तथा स्वंय को प्रेम का पात्र बनाने के लिए दो रत्न प्रमुख हैं। इनमें पहला है ओपल और दूसरा ब्ल्यू टोपाज। ओपल रत्न प्रेम का ग्रह शुक्र का प्रतीक है। जो कि वासना विहीन प्रेम को प्रखर करता है। जब कि हीरा, जरकन शुक्र की कामवासना को उद्वेलित करता है। ओपल रत्न दूधिया रंग का कोमल सप्तरंगी आभा वाला ऐसा सेमीप्रेशियस स्टोन है जो कोमल भावनाओं में प्रेम संवेदना संयमित रूप से उभारता है। इसी प्रकार ब्ल्यू टोपाज भी सिर्फ दिखने में ही मनमोहक नहीं है व्यक्तियों को आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसका हल्का नीला आसमानी रंगी जो अर्धपारदर्शी होता है निकलने वाला रश्मियां शुक्र, गुरू व शनि तीनों ग्रहों का प्रतिनिधित्व करती है। जिससे सन्तुलित प्रेम की मोहक शक्ति से प्रेम में प्रगाढ़ता बढ़ जाती है। 

राशि अनुसार इस रंगों के फूल या गिफ्ट को करें वेलेंटाइन डे में गिफ्ट 
मेष, सिंह और गुलाबी राशि के लोग लाल, मैरून, मैजेंटा रंग के फूल या इस रंग का कोई गिफ्ट अपने वेलेंटाइन को दे सकते हैं।   
वृष, कर्क और  तुला राशि के लोग सफ़ेद, क्रीम और सिल्वर रंग के फूल उपहार में दे सकते हैं। इसी प्रकार मिथुन और कन्या राशि के लोग अपने प्रिय को हरा, काही और धानी कलर के गुलाब या अन्य उपहार देकर वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।   
धनु और मीन राशि के लोग पीला, बसंती और मस्टर्ड कलर से जुडी कोई चीज या फूल गिफ्ट कर सकते हैं।
मकर और कुम्भ राशि वाले बैंगनी, नेवी ब्लू और रॉयल ब्लू कलर के ट्यूलिप या इस रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।   

वेलेंटाइन डे पर ऐसे प्रकट करें अपने भाव 
लाल रंग के ट्यूलिप अपने कोमल भाव प्रदर्शन के लिए, गुलाबी ट्यूलिप ख्याल और प्रफुल्लता प्रकट करने के लिए, सफेद ट्यूलिप क्षमा मांगने के लिए और पर्पल ट्यूलिप शाही अंदाज के लिए आप अपने साथी को दें सकते हैं इसके अतिरिक्त स्थिरता और मजबूती के लिए लाफिंग बुद्धा बंबू प्लांट और चांदी की वस्तु भी उपहार में देकर अपने भावों को मजबूती प्रदान करें। आपको इन रंगों के गुलाब के पुष्प अपने ईष्ट, भगवान को अर्पित कर अपनी श्रद्धा और प्रेम को अवश्य प्रकट करना चाहिए।

Also Read