योगी सरकार का तोहफा : ग्रेटर नोएडा को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए मिले 20 करोड़ रुपये, घंटो का सफर मिनटो में होगा तय

UPT | यमुना नदी पर हो रहा मंझावली पुल का निर्माण 

Feb 12, 2024 22:19

फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की दूरी केवल 21 मिनट में तय की जा सकेगी।

Greater Noida News : फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद की दूरी केवल 21 मिनट में तय की जा सकेगी। इसके लिए ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद को जोड़ने के लिए मंझावली पुल का निर्माण का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है। हरियाणा सरकार के बाद अब योगी सरकार ने भी इसके लिए बड़ा फैसला लिया है। 
मंझावली पुल निर्माण के लिए योगी सरकार ने दिए 20 करोड़
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंझावली पुल निर्माण कार्य के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन को 20 करोड़ रुपये दिए हैं। ग्रेटर नोएडा में आने वाली सड़क को इन पैसों से बनाया जाएगा। मझांवली पुल के बनने के बाद ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच की दूरी को मात्र 21 मिनट में तय किया जा सकेगा। हाल के समय में फरीदाबाद से यूपी तक पहुंचेने में एक घंटे का समय लगता है, लेकिन इस पुल के बनने के बाद यहां सफर करने वालें लोगों का काफी समय बचेगा। जिला प्रशासन द्वारा शासन से मिले 20 करोड़ रुपये को मुआवजे के रूप में किसानों को दिया जाएगा।

हरियाणा और यूपी को जोड़ने के लिए हो रहा एप्रोच रोड़ का निर्माण
हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए एप्रोच रोड का निर्माण हो रहा है। इस रोड की लंबाई लगभग 24 किलोमीटर है। जिसमें 20 किलोमीटर का एरिया हरियाणा में और 4 किलोमीटर का एरिया उत्तर प्रदेश में आता है। इस रोड के बीच में यमुना नदी पर मंझावली नाम के पुल का भी निर्माण किया जा रहा है। बनाए जा रहा मंझावली पुल 630 मीटर लंबा बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट का निर्माण लगभग 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। 

15 अगस्त 2014 को नितिन गडकरी ने किया था शिलान्यास
यूपी और हरियाणा को जोड़ने के लिए 15 अगस्त 2014 को नितिन गडकरी द्वारा मंझावली पुल का शिलान्यास किया गया था। इसके बाद इस प्रॉजेक्ट में काफी रुकावट आई। किसानों ने मुआवजे के कारण जमीन देने से इंकार कर दिया था। काफी लम्बे समय तक प्रशासन और किसानों के बीच बातचीत होती रही। जिसके बाद किसान जमीन देने के लिए राजी हुए। अब योगी सरकार ने इस रोड निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए है।

Also Read