Meerut News : पति के दोस्त से हुआ इश्क तो पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फुर्र हुई महिला

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jul 02, 2024 01:34

एक दोस्त घर आने जाने लगा। जिससे उसकी पत्नी की नजदीकियांं बढ़ गईं। दोस्त से पत्नी की नजदीकी का पता चलने पर उसने इसका विरोध किया तो दंपती में विवाद रहने लगा

Short Highlights
  • मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के एक गांव का मामल
  • घर पर आने वाले पति के दोस्त से बढ़ी नजदीकी
  • बाजार जाने के बहाने महिला पति के दोस्त के साथ लापता
Meerut News : मेरठ में पांच बच्चों की मां को अपने पति के दोस्त से इश्क हो गया। दोनों गुपचुप मिलने लगे। इसकी जानकारी पति को लगी तो उसने पत्नी पर बंदिश लगानी शुरू कर दी। पति की लगाई बंदिश पत्नी को नगवार गुजरी और वो अपने पांच बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। दोस्त के साथ पत्नी के जाने की खबर पति को लगी तो उसने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई
मामला थाना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। जहां पर  एक महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई है। मामले में महिला के पति ने पुलिस को शिकायत की है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित एक गांव निवासी युवक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी लगभग 10 साल पहले एक महिला से हुई थी। शादी के बाद दोनों के पांच बच्चे हैं।

पत्नी की नजदीकियांं बढ़ गईं
इसी बीच उसका एक दोस्त घर आने जाने लगा। जिससे उसकी पत्नी की नजदीकियांं बढ़ गईं। दोस्त से पत्नी की नजदीकी का पता चलने पर उसने इसका विरोध किया तो दंपती में विवाद रहने लगा। आरोप है कि पत्नी उसको अक्सर ताने देती रहती थी। इससे घर में आए दिन लड़ाई होती रहती थी। 

दोस्त पर पत्नी को भागने का आरोप लगाया
युवक ने बताया कि उसकी पत्नी 26 जून को बाजार गई और उसके बाद वापस नहीं लौटी। उसने अपने दोस्त के घर जाकर जब उसका पता किया तो वो भी घर से गायब मिला। पीड़ित पति ने अपने दोस्त पर पत्नी को भागने का आरोप लगाया है। दोस्त और पत्नी दोनों का मोबाइल स्विच आफ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Also Read