गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ : गोली लगने से दुष्कर्म का आरोपी घायल

UPT | गाजियाबाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल दुष्कर्म का आरोपी।

Jul 04, 2024 01:59

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अरूण कुमार के दाहिने पैर में घुटने से नीचे गोली लगी। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पास से पुलिस कर्मी की छीनी गयी सरकारी पिस्टल 9 MM मय 04 जिन्दा कारतूस बरामद

Short Highlights
  • गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस के साथ मुठभेड़ 
  • मेडिकल कराने के दौरान फरार होने के लिए पुलिस पर की फायरिंग
  • आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया 
Ghaziabad News : आज गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा बलात्कार की घटना में वांछित अभियुक्त अरूण कुमार निवासी पूजा कालोनी मुसाहिद प्रोपर्टी डीलर के पास थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद को गिरफ्तारी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने के कारण मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था।

पुलिसकर्मी की बाइक फिसलने पर दुष्कर्म का आरोपी फरार
इस दौरान पुलिसकर्मी की बाइक फिसलने पर मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म का आरोपी अरूण कुमार द्वारा हैड कास्टेबल आर्यन चौधरी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पिस्टल लेकर भागते हुए दुष्कर्म के आरोपी की सूचना जिले में फ्लैश की गई।

पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर
उपरान्त चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने अभियुक्त को अपनी तरफ आता देख रूकने का इशारा किया। लेकिन अभियुक्त द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया। जिसमें पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अरूण कुमार के दाहिने पैर में घुटने से नीचे गोली लगी। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पास से पुलिस कर्मी की छीनी गयी सरकारी पिस्टल 9 MM मय 04 जिन्दा कारतूस बरामद हो जाने के उपरान्त घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 

Also Read