संचारी रोग नियंत्रण अभियान : स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है

UPT | बागपत में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखाते डीएम।

Jul 04, 2024 01:49

मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु गमलो/क्यारियों की नियमित सफाई करें, पुराने टायर/ कबाड़ में पानी का जमाव न होने दे,

Short Highlights
  • जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर का किया शुभारंभ
  • 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान
  • मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की अपील
Baghpat News : बागपत में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान(1 जुलाई से 31 जुलाई 2024 )तक चलाया जाएगा। जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत से संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत से हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए गमलो/क्यारियों की नियमित सफाई करें, पुराने टायर/ कबाड़ में पानी का जमाव न होने दे, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, पानी की टंकी को ढक कर रखें, नालियों की सफाई रखें, हैंडपंप के पास पानी जमने ना दे, कूलर फ्रिज की ट्रे की साप्ताहिक सफाई करें, कचरेदानी को ढक कर रखें।  

विभागों के समन्वय से नालियों के साफ सफाई
उन्होंने कहा की इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों के समन्वय से नालियों के साफ सफाई, एंटी लार्वा फागिंग व अन्य संबंधित गतिविधियां तहसीलों, ब्लाकों, गांव में कराई जाएगी, साथ ही साथ इस अभियान के दौरान आशा, आंगनवाड़ी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी करेंगी। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक वही दस्तक अभियान। 

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त कार्यक्रम में से है
उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त कार्यक्रम में से है। 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान सरकार द्वारा चलाए जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 11 जुलाई से 31 जुलाई के मध्य दस्तक अभियान चलाया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान विभिन्न विभागों के समन्वय एवं सहयोग से चलाया जा रहा है। जिसमें  ग्राम विकास विभाग, नगर विकाश दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, और बाल एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संपादित की जाएंगी। इस अभियान के अंतर्गत पूरे माह नालियों की सफाई झाड़ियां की कटाई जल भराव का निस्तारण मच्छरों को पनपना से रोकने के उपाय सभी विभागों द्वारा किए जाएंगे।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को भी जोड़ा गया
संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2024 के अंतर्गत इस बार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को भी जोड़ा गया है। अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जगह-जगह खाद्य पदार्थों की नमूने लिए जाएंगे और यह देखा जाएगा कि खाद्य पदार्थ मानक के अनुसार बिक रहे हैं या नहीं।

11 जुलाई से दस्तक अभियान
11 जुलाई से चलाए जा रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर्स घर-घर जाकर वेक्टर जनित रोगों एवं जल जनित रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। उनसे बचने के उपाय बताएंगे और यदि उन्हें कोई रोगी मिलता है तो वह उसे निकटतम सरकारी अस्पताल जाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस वर्ष  1 जुलाई से लेकर 31 अगस्त 2024 के मध्य डायरिया रोको अभियान भी चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों वाले घरों में आशा द्वारा ORSऔर जिंक का वितरण किया जाएगा।

डायरिया रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार प्रसार
स्वास्थ्य सुविधाओं और आंगनबाड़ी स्तरों पर ओआरएस जिंक कॉर्नर की स्थापना की जाएगी.इसके साथ ही डायरिया रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार प्रसार और जागरूकता संबंधित समस्त गतिविधियां कराई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर विभास राजपूत, डिप्टी कलेक्टर/ अधिशासी अधिकारी बागपत मनीष यादव अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र, जिला मलेरिया अधिकारी सावित्री कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय सहित आदि उपस्थित रहे।

Also Read