Meerut News : महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़ कर स्कूटी से गिराया, तीन आरोपी गिरफ्तार

UPT | मेरठ

Oct 09, 2024 22:24

हेड कांस्टेबल और उनके पति नोएडा में तैनात हैं। पीड़िता हेड कास्टेंबल मेरठ में ट्रेनिंग कर रही है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को मौके से छोड़ दिया।

Short Highlights
  • पीटीएस से ट्रेनिंग कर वापस लौट रही थी हेड कांस्टेबल
  • पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी तीन मनचलों को किया गिरफ्तार 
  • छेड़छाड़ के दौरान स्कूटी से गिरी महिला हेड कांस्टेबल 
Meerut News : मेरठ में लाख कोशिशों के बाद भी छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं रूक रही है। मनचलों का शिकार इस बार यूपी पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल हुई है। जो हापुड़ रोड स्थित पीटीएस पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग कर वापस अपने घर लौट रही थी। बाइक सवार तीन मनचलों ने महिला हेड कांस्टेबल से छेड़छाड़ की। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल अपनी स्कूटी से गिर गई और उसको चोंटे आई।

कांस्टेबल ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया
कांस्टेबल ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने अपने मोबाइल से उसका वीडियो बनाया। राह चलते लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। मामला आज आलाधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से अपने घर लौट रही स्कूटी से जा रही महिला हेड कांस्टेबल को बाइक सवार तीन मनचलों ने घेर लिया। आरोपियों ने महिला हेड कांस्टेबल का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। हेड कांस्टेबल ने जब विरोध किया तो मनचलों ने बाइक की साइट मारकर उनको स्कूटी सहित गिरा दिया। इसके बाद मनचले हेड कांस्टेबल का वीडियो बनाने लगे। ये देखकर राह चलते लोग एकत्रित हो गए।

लोगों ने तीनों आरोपियों को दबोच ​लिया
लोगों ने तीनों आरोपियों को दबोच ​लिया और तीनों को पुलिस को दे दिया। महिला पुलिसकर्मी ने पति को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। हेड कांस्टेबल और उनके पति नोएडा में तैनात हैं। पीड़िता हेड कास्टेंबल मेरठ में ट्रेनिंग कर रही है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को मौके से छोड़ दिया। महिला हेड कांस्टेबल के तहरीर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले की शिकायत आलाधिकारियों से की गई। हेड कांस्टेबल के पति ने पूरे घटनाक्रम से आलाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद लोहियानगर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किए हैं।

बाइक नंबर से पकड़े गए आरोपी
हेड कांस्टेबल से आरोपियों की बाइक का नंबर पुलिस को दे दिया था। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताये गए हैं। 

Also Read