मंझवा विधानसभा उपचुनाव : भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य ने दाखिल किया नामांकन, भारी अंतर से जीतने का दावा

UPT | नामांकन दाखिल करतीं सुचिस्मिता मौर्या ।

Oct 26, 2024 00:16

विधानसभा सीट संख्या 397 पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुचिस्मिता मौर्या को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। सुचिस्मिता मौर्या ने नामांकन के दौरान जनता और पार्टी का आभार जताया।

Mirzapur News : मंझवा विधानसभा सीट संख्या 397 पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुचिस्मिता मौर्या को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। उन्होंने नामांकन दाखिल किया जिसमें उनके साथ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, आशीष पटेल, सांसद डॉ. विनोद बिंद, एमएलसी विनीत सिंह और पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। 

सुचिस्मिता मौर्या ने नामांकन के दौरान जनता और पार्टी का आभार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन से वह भारी अंतर से जीत हासिल करेंगी। नामांकन के बाद सिविल लाइन में आयोजित सभा में विभिन्न नेताओं ने जनता को संबोधित किया। नेताओं ने भाजपा को देश और समाज के विकास के लिए जनता की पहली पसंद बताया और पार्टी के विकास कार्यों का उल्लेख किया। 


मैं रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करूंगी
नामांकन के लिए सुचिस्मिता मौर्या कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, आशीष पटेल और संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय से रवाना हुईं। उन्होंने अंतिम दिन नामांकन दाखिल करते हुए मीडिया से बातचीत में अपनी उम्मीदवारी पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करूंगी। मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास और भाजपा सरकार के विकास कार्यों के आधार पर हमारी जीत सुनिश्चित होगी।"

 प्रदेश की जनता भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से संतुष्ट है 
सुचिस्मिता मौर्या का यह आत्मविश्वास उनकी पार्टी के प्रति जनता के भरोसे और भाजपा सरकार के कार्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से संतुष्ट है और यही उनकी जीत का आधार बनेगा। भाजपा के इस नामांकन से मंझवा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पार्टी की ओर से सुचिस्मिता मौर्या की उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस नामांकन के बाद चुनावी माहौल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, और पार्टी कार्यकर्ता सुचिस्मिता मौर्या की जीत के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट गए हैं। 

Also Read