दो दिवसीय श्रीअन्न महोत्सव का समापन : उद्यान विभाग परिसर में हुआ कार्यक्रम, राज्यमंत्री संजीव गोंड़ रहे उपस्थित

UPT | कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम बद्रीनाथ सिंह

Oct 22, 2024 18:56

उद्यान विभाग परिसर में दो दिवसीय श्रीअन्न महोत्सव, किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ उपस्थित थे।

Sonbhadra News : उद्यान विभाग परिसर में दो दिवसीय श्रीअन्न महोत्सव, किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ उपस्थित थे। इस अवसर पर डीएम बद्रीनाथ सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस किसान मेले का उद्देश्य जिले के किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करना था। मेले में जनपद के किसानों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन करते हुए मोटे अनाज को प्रस्तुत किया।

दो दिवसीय मेले का समापन
सोनभद्र में उद्यान विभाग परिसर में श्रीअन्न महोत्सव, किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दो दिवसीय मेले का समापन मंगलवार को हुआ। इस मौके पर मौजूद समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मोटे अनाजों को श्री अन्न की श्रेणी में लाकर एक नई पहचान दी है।

किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित
इस अवसर पर डीएम बीएन सिंह के साथ उपस्थित उपकृषि निदेशक ने बताया कि कृषि विभाग श्री अन्न जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कोदो आदि की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए किसानों को श्री अन्न महोत्सव में विभाग की तरफ से मोटे अनाज का बीज भी वितरित किया गया है। मोटे अनाजों के उत्पादन की लागत कम होती है और मुनाफा अधिक होता है, जिससे किसानों की आय को दोगुना करने की संभावना है।

मोटे अनाज में मुनाफा अधिक
उप कृषि निदेशक ने बताया कि सोनभद्र में लगभग 16 हजार किसान मोटे अनाजों की खेती कर रहे हैं। मोटे अनाजों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। धान और गेहूं की फसल में ज्यादा खाद का प्रयोग करना पड़ता है और उनकी लागत भी अधिक होती है, जबकि मोटे अनाज की खेती कम लागत में होती है और मुनाफा अधिक होता है। ऐसे में मोटे अनाजों की खेती से किसानों की आय बढ़ रही है। इसीलिए किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

Also Read