Sonbhadra News : भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बने राम बहादुर सिंह, प्रभुपाल सिंह मौर्य जिला मंत्री बनाए गए

UPT | फ़ोटो

Aug 28, 2024 19:49

सर्वसम्मत से राम बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष, प्रभुपाल सिंह मौर्य को जिला मंत्री, जयप्रकाश सिंह पटेल को जिला कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद हेतु रणजीत सिंह मौर्य व....

Sonbhadra News : भारतीय किसान संघ सोनभद्र का त्रिवार्षिक निर्वाचन चुनाव बुधवार को विकास नगर तहसील कॉलोनी जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल के आवास पर संपन्न हुआ, निर्वाचन कार्य प्रांतीय संगठन मंत्री प्रभाकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।



जयप्रकाश सिंह पटेल जिला कोषाध्यक्ष बनाए गए
जिसमें सर्वसम्मत से राम बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष, प्रभुपाल सिंह मौर्य को जिला मंत्री, जयप्रकाश सिंह पटेल को जिला कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद हेतु रणजीत सिंह मौर्य व राजाराम मौर्य, जिला जैविक प्रमुख हीरालाल, कार्यालय मंत्री आनंद सिंह पटेल सह मंत्री अनमोल सिंह व दयाराम मौर्य, महिला प्रमुख मनोरमा देवी ,प्रसार प्रमुख पवन कुमार सिंह के अतिरिक्त कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश सिंह ज्योति जंग सिंह महेंद्र जायसवाल नित्यानंद द्विवेदी नागेश्वर तिवारी, दिनेश सिंह, डॉ रविंद्र सिंह, राजेश पटेल का निर्वाचन सर्वसम्मत से संपन्न हुआ।

संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगा
निर्वाचन के पश्चात जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद सोनभद्र में किसानों के लिए भारतीय किसान संघ अनवरत प्रयासरत है। किसान के सुख-दुख में भारतीय किसान संघ का एक-एक सदस्य परिवार की तरह कार्य करके संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगा। निर्वाचन के समय काशी प्रांत के मंत्री  सदानंद सिंह मौर्य के साथ विकासखंड घोरावल अध्यक्ष रामविलास सिंह मौर्य, विकासखंड  कर्मा अध्यक्ष रमेश सिंह पटेल, विकासखंड रॉबर्ट्सगंज अध्यक्ष महेंद्र सिंह, विकासखंड नगवा, चोपन, दूधी बभनी, कोन से सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। निर्वाचन के बाद शोभायात्रा निर्वाचन स्थल से कचहरी होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से होते हुए डंडईत बाबा मंदिर का दर्शन पूजन करने के बाद समाप्त हुआ।

Also Read