New Delhi News : आडवाणी को घर जाकर राष्ट्रपति ने दिया 'भारत रत्न', पीएम भी रहे मौजूद

UPT | आडवाणी को घर जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया 'भारत रत्न'

Mar 31, 2024 13:54

30  मार्च यानि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए समारोह के दौरान देश की चार महान हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया था...

New Delhi News : आडवाणी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए अलंकरण समारोह में तबियत ठीक नहीं होने की वजह से शामिल नहीं हो सके थे। जिसके बाद आज उन्हें उनके घर जा कर  'भारत रत्न' सम्मान से सम्मानित किया गया।जिसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आडवाणी के घर गई और  इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। दरअसल, 30  मार्च यानि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए समारोह के दौरान देश की चार महान हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया था।

सम्मान समारोह हुआ था शनिवार को आयोजित
30 मार्च यानि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों को देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया था। जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के अलावा देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत ये सम्‍मान दिया गया है। यह सम्मान राष्ट्रपति भवन में चारों शख्सियतों के परिजनों ने हासिल किया था। इसे नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान लिया।

भारतरत्न देने का ऐलान करने पर आडवाणी ने जताई खुशी
जब आडवाणी को भारतरत्न देने का ऐलान फरवरी 2024 में किया गया था, तो उन्होंने इस पर खुशी जताई। जिस पर आडवाणी ने कहा, 'मैं अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ 'भारत रत्न' स्वीकार करता हूं जो आज मुझे प्रदान किया गया है। यह न सिर्फ एक व्यक्ति के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है, बल्कि उन आदर्शों और सिद्धांतों के लिए भी सम्मान है जिनकी मैंने अपनी पूरी क्षमता से जीवन भर सेवा करने की कोशिश की।'

इन सब का किया धन्यवाद
इसके बाद आडवाणी अपनी प्रिय दिवंगत पत्नी कमला के प्रति भी अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, वे मेरे जीवन में शक्ति और स्थिरता का सबसे बड़ा स्रोत रही हैं। इसके साथ उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया। फिर उन्होंने यह भी प्रार्थना की, "हमारा महान देश महानता और गौरव के शिखर पर प्रगति करे।

Also Read