एयर इंडिया कर्मचारियों की हुई मौज : कंपनी ने बढ़ा दी इतनी सैलरी, पायलटों को मिलेगा बोनस

UPT | एयर इंडिया

May 24, 2024 11:35

टाटा समूह की एयर इंडिया के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने वाली है। इसके साथ ही एयर इंडिया कर्मचारियों को परफॉर्मेंस बोनस का भी लाभ भी देने जा रही है।

Air India Salary Hike : टाटा समूह की एयर इंडिया के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने वाली है। इसके साथ ही एयर इंडिया कर्मचारियों को परफॉर्मेंस बोनस का भी लाभ भी देने जा रही है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए इस दोहरी खुशखबरी का ऐलान गुरुवार को किया है। साथ ही बताया की ये फायदा 1 अप्रैल से ही मिलेगा। ये सैलरी हाइक और बोनस 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए है।

इन कर्मचारियों को लाभ मिलेगा 
मीडिया रिपोर्ट की माने तो एअर इंडिया के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) रवींद्र कुमार जीपी ने बताया गया है कि एयर इंडिया और उसके कर्मचारियों ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान कैसा परफॉर्म किया, उसके हिसाब से सैलरी हाइक और बोनस का फायदा मिलेगा। सैलरी इनक्रीमेंट से कंपनी के सभी कर्मचारी लाभान्वित होने वाले हैं, जबकि बोनस का ऐलान पायलटों के लिए हुआ है।

समूह की अन्य कंपनियों की चुनौतियां
एयर इंडिया ने यह ऐलान ऐसे समय किया है, जब समूह की अन्य विमानन कंपनियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के एक समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले एक कर्मचारी यूनियन ने एयरलाइन में कुप्रबंधन का आरोप लगाया था।  इनका कहना था की कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। साथ ही केबिन क्रू सदस्यों ने वेतन, भत्ते और काम की स्थिति से जुड़ी कई मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी। उसके बाद कई क्रू मेंबर एक साथ अचानक छुट्टी पर चले गए थे। इसके चलते कंपनी को कई उड़ानें रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा था।

Also Read