Modi Cabinet : नहीं लड़े लोकसभा चुनाव, फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, जयंत चौधरी जैसे नाम शामिल

UPT | Jayant Chaudhary

Jun 10, 2024 13:07

नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही उन्होंने कुल 71 मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई है।

New Delhi : नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही उन्होंने कुल 71 मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई है। इनमें 30 कैबिनेट, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार का कैबिनेट में खास ये है कि लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले कई नेताओं और चुनाव हारने वालों को भी मंत्री बनाया गया है।  ये सभी अलग-अलग प्रदेशों से राज्यसभा सदस्य हैं। जिसके चलते उन्हें मोदी की कैबिनेट में जगह मिली है।

बिना चुनाव लड़े ली मंत्री की शपथ
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हरदीप सिंह पुरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ही ओडिशा से राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव, कर्नाटक से राज्यसभा सांसद निर्मला सीतारमण, महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य रामदास अठावले, जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, सुब्रह्मण्यम जयशंकर और जेपी नड्डा समेत 11 नेताओं को मंत्री बनाया गया है।

चुनाव हारने वालों को भी जगह
पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी की टीम में जगह मिली है। उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन को भी मंत्री बनाया गया है। एल मुरुगन को तमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीट पर डीएमके के ए राजा ने लोकसभा चुनाव हराया है।

कैबिनेट मंत्री

1. मोदी
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन गडकरी
5. जेपी नड्डा
6. शिवराज सिंह
7. निर्मला सीतरमण
8. एस जयशंकर
9. मनोहर लाल खट्टर
10. एचडी कुमारस्वामी 
11. पीयूष गोयल
12. धर्मेंद्र प्रधान
13. जीतनारम मांझी
14. राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह 
15. सर्वानंद सोनेवाल 
16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
17. राम मोहन नायडू TDP
18. प्रह्लाद जोशी
19. जुएल ओरांव 
20. गिरिराज सिंह
21. अश्विनी वैष्णव
22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
23. भूपेंद्र यादव
24. गजेंद्र सिंह शेखावत
25. अन्नपूर्णा देवी
26. किरण रिजिजू 
27. हरदीप पुरी
28. मनसुख मांडविया 
29. जी किशन रेड्डी
30. चिराग पासवान
31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

32. राव इंद्रजीत सिंह
33. जितेंद्र सिंह
34. अर्जुन राम मेघवाल
35. प्रतापराव गणपतराव जाधव
36. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

37. जितिन प्रसाद
38. श्रीपद यशो नाइक
39. पंकज चौधरी
40. कृष्णपाल गुर्जर
41. रामदास अठावले
42. रामनाथ ठाकुर
43. नित्यानंद राय
44. अनुप्रिया पटेल
45. वी सोमन्ना
46. चंद्रशेखर पेम्मासानी
47. एसपी सिंह बघेल
48. शोभा करांदलाजे
49. कीर्तिवर्धन सिंह
50. बीएल वर्मा
51. शांतनु ठाकुर 
52. सुरेश गोपी
53. एल मुरगन
54. अजय टमटा
55. बंदी संजय
56. कमलेश पासवान
57. भागीरथ चौधरी
58. सतीश दुबे
59. संजय सेठ
60. रवनीत सिंह बिट्टू
61. दुर्गादास सुइके 
62. रक्षा खडसे
63. सुकांता मजूमदार
64. सावित्री ठाकुर
65. तोखन साहू
66. राजभूषण चौधरी
67. श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम
68. हर्ष मल्होत्रा
69. नीमूबेन बमभानिया 
70. मुरलीधर मोहोल
71. जॉर्ज कुरियन
72. पबित्रा मार्गेरिटा

Also Read