Lok Sabha Elections 2024 : चुनाव प्रचार में मोदी अव्वल, 75 दिन में 172 रैली, जानें किसने लगाया कितना जोर...

UPT | चुनावी प्रचार

May 31, 2024 13:50

1 जून को सातवें और अंतिम चरण के चुनाव होने हैं। इसी चरण में मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी चुनाव है। 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में हो रहे हैं।

New Delhi : 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रचार थम गए हैं। 16 मार्च को चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों का एलान किया था। सभी राजनीति पार्टियों के पास चुनाव प्रचार के लिए 75 दिन का समय था। इस दौरान पीएम मोदी ने रिकॉड संख्या में 206 रैलियां की हैं। इस बार भाजपा ने 400 से अधिक सीट हासिल करने का टारगेट रखा है तो कांग्रेस का कहना है कि भाजपा इस बार हार जाएगी और इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी। 1 जून को सातवें और अंतिम चरण के चुनाव होने हैं। इसी चरण में मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी चुनाव है। 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में हो रहे हैं। मतों की गिनती 4 जून को होगी।

पीएम मोदी ने रिकॉड संख्या में की रैलियां
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में आम चुनाव के अंतिम चरण के लिए अपना चुनाव अभियान समाप्त किया, जो 1 जून को होगा। भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे कार्यकाल की ओर देख रही है और प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में अपनी पार्टी के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया है। प्रधानमंत्री ने 75 दिनों में रैलियों और रोड शो सहित लगभग 206 चुनाव अभियान कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने विभिन्न समाचार और मीडिया प्लेटफार्मों के साथ लगभग 80 साक्षात्कार भी किए। प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार के अंत में आध्यात्मिक यात्रा करने के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री ने 2019 के चुनावों के दौरान लगभग 145 रैलियां की थी। 

योगी ने किया तूफीनी प्रचार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 65 दिन में 204 चुनाव प्रचार के कार्यक्रम किए। उन्होंने 75 दिन तक कई रैलियां, जनसभाओं और रोड शो किए सीएम योगी के चुनाव कार्यक्रम में कुल 169 जनसभा, 13 रोड शो और 15 प्रबुद्ध सम्मेलन में हुए। सीएम योगी ने देश के 12 राज्यों व 2 केन्द्र शासित राज्यों में की जनसभाएं की। यूपी से बाहर कुल 44 जनसभाएं और 2 रोड शो किए। योगी की डिमांड राज्य से बाहर भी दिखी। 

शाह और नड्डा का चुनावी प्रचार
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान 188 कार्यक्रम किए। इनमें रैली, रोड शो और अन्य कार्यक्रम हैं। शाह ने इस दौरान कुल 132 साक्षात्कार दिए। जबकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 87 रैलियां की हैं। इस दौरान बीजेपी के नेताओं ने राम मंदिर, CAA, मुस्लिमों को आरक्षण, विकसित भारत, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण जैसे मुद्दों पर विपक्षी गठबंधन पर हमला बोला, जबकि विपक्षी पार्टियों ने संविधान को बदलने, आरक्षण को समाप्त करने, केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल जैसे मुद्दे अपनी रैलियों में उठाए। 

इंडिया गठबंधन का चुनावी प्रचार
राहुल गांधी ने सातवें चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पंजाब में कांग्रेस के लिए प्रचार किया, जबकि प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में रोड शो किया। वहीं, राहुल ने 107 रैलियों और रोड शो किए हैं। वहीं प्रियंका गांधी 108 रैलियों और रोड शो किए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव प्रचार में 100 से ज्यादा रैलियां कीं। 20 से ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस और 70 से ज्यादा इंटरव्यू दिए। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए सपा अब तक की 75 से अधिक रैलियां कर चुके हैं। उन्होंने 12 अप्रैल को पीलीभीत से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। अखिलेश यादव ने मैनपुरी, कन्नौज व लखनऊ में रोड शो भी किया है।

Also Read