आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : अब आ गया इंसान की आवाज की नकल कर उसकी तरह बात करने वाला AI मॉडल

UPT | Microsoft AI VALL-E 2

Jul 16, 2024 20:23

एआई स्पीच जनरेटर VALL-E 2 टेक्स्ट-टू-स्पीच जनरेटर है। यह इंसान की आवाज सुनकर कुछ सेकेंड में बिलकुल उसकी तरह ही आवाज निकाल सकता है...

UPT Desk News : माइक्रोसॉफ्ट ने एक नया एआई स्पीच जनरेटर बनाया है, जोकि किसी भी इंसान की आवाज सुनकर कुछ ही सेकेंड में उसकी आवाज में बात करने लगता है।  VALL-E 2 एक इंसान की तरह हूबहू आवाज निकाल सकता है।

क्या है VALL-E 2
बता दें ये एआई स्पीच जनरेटर VALL-E 2 टेक्स्ट-टू-स्पीच (TTS) जनरेटर है। VALL-E 2 इंसान की आवाज सुनकर कुछ सेकेंड में बिलकुल उसकी तरह ही आवाज निकाल सकता है। ये एआई स्पीच जनरेटर इतना ज्यादा रिलायबल है कि शोधकर्ताओं ने इसे फिलहाल के लिए इंसानों के बीच में नहीं उतारने की सलाह दी है।
 


शोधकर्ताओं के मुताबिक , VALL-E 2 इंसानों की बखूबी नेचुरल आवाज निकाल सकता है। आवाज सुनकर फैसला करना मुश्किल है कि आप मशीन से बात कर रहे या फिर किसी इंसान से। बता दें VALL-E 2 हाई क्वालिटी वाली स्पीच को आराम से बोल लेता है। इतना ही नही ये उन सेंटेंस को भी बोल सकता है जो पारंपरिक रूप से जटिल और चुनौतीपूर्ण होती हैं।

हो सकता है मिसयूज
 VALL-E 2 एक इंसान की तरह हूबहू आवाज निकाल सकता है। लेकिन इसकी इसी खासियत का यूज गलत कामों में किया जा सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक VALL-E 2 एक रिसर्च प्रोडक्ट है और अभी इसको इंसानों के बीच में उतारने का कोई प्लान नहीं है। इसके पीछे की वजह इसका गलत यूज करने से रोकना है। कोई भी इसका यूज करके किसी की आवाज निकालकर धोखाधड़ी कर सकता है। इसके अलावा वॉयस क्लोनिंग और डीपफेक के बढ़ते मामलों के चलते भी ये फैसला लिया गया है। 

Also Read