BIG BREAKING : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान

UPT | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Sep 15, 2024 12:39

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। यह ऐलान उन्होंने AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित...

New Delhi News : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। यह ऐलान उन्होंने AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया। जिसमें उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, "हम जनता के आशीर्वाद से बीजेपी के सभी षड्यंत्रों का मुकाबला करने की पूरी ताकत रखते हैं।" केजरीवाल ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए यह भी साफ किया कि वह किसी भी हालत में बीजेपी के दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, "हम ना झुकेंगे, ना रुकेंगे और ना बिकेंगे।" 

बीजेपी पर गंभीर आरोप
अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से बीजेपी उनकी सरकार को गिराने और आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की साजिश कर रही है। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इन साजिशों से डरने वाली नहीं है और वह हर हाल में जनता के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी।

कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
AAP के कार्यकर्ताओं के बीच केजरीवाल का यह ऐलान एक भावुक क्षण था। कार्यकर्ताओं ने उनका समर्थन करते हुए नारे लगाए और उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें बार-बार आशीर्वाद दिया है और वह अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मिलकर बीजेपी के हर षड्यंत्र का डटकर मुकाबला करेंगे।

आगे की रणनीति पर चर्चा
केजरीवाल ने अपने संबोधन में यह भी संकेत दिया कि पार्टी अब अगले कदम की योजना पर काम कर रही है। उनके इस्तीफे के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें इस पर हैं कि AAP और बीजेपी के बीच की यह राजनीतिक जंग किस दिशा में जाएगी।

Also Read