BJP on Congress Manifesto : कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बीजेपी का हमला, कहा-'झूठ और भ्रम का पुलिंदा'

UPT | सुधांशु त्रिवेदी

Apr 05, 2024 17:07

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो वाटर मैनेजमेंट की फोटो है, वह अमेरिका की बफैलो रिवर की है। एनवायरमेंटल क्लीनलीनेस की फोटो थाईलैंड की है...

Short Highlights
  • कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को 'न्याय पत्र 2024' का दिया नाम
  • बीजेपी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया झूठ और भ्रम का पुलिंदा
News Delhi : 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण की नामांकन पूरे हो गए हैं। इसके बाद शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को 'न्याय पत्र 2024' का नाम दिया है। जिस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी ने कांग्रेस को झूठ और भ्रम का पुलिंदा बताया है।  कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया भ्रमित
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें 55 साल तक शासन करने का मौका मिला है, अब कांग्रेस कह रही है क‍ि हम ये करके दिखाएंगे, वो करके दिखाएंगे। साथ ही कहा कि केंद्र में रहते हुए एक भी वादा पूरा करने की जरूरत महसूस नहीं की और अब भ्रम पैदा करने के ल‍िए इस तरह का घोषणा पत्र कांग्रेस ने द‍िया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो वाटर मैनेजमेंट की फोटो है, वह अमेरिका की बफैलो रिवर की है। एनवायरमेंटल क्लीनलीनेस की फोटो थाईलैंड की है। 

भ्रमित नहीं होगी जनता
भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस राज में साक्षरता दर बहुत कम थी, इसलिए लोग उनकी बातों में आ जाते थे। लेकिन अब साक्षरता दर बढ़ी है, इसलिए लोग कांग्रेस की बातों में नहीं आएंगे, न ही जनता अब भ्रमित होगी। उन्होंने इंड‍िया गठबंधन पर न‍िशाना साधते हुए कहा क‍ि एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ झूठ का पुल‍िंदा है।

Also Read