Vinesh Phogat disqualified : 'निराश मत होइए...आप भारतवारियों के लिए गौरव हैं, विनेश फोगाट के समर्थन में बोले सीएम योगी 

UPT | विनेश फोगाट के समर्थन में बोले CM योगी 

Aug 07, 2024 16:28

विनेश फोगाट के इस डिस्क्वालिफिकेशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर अपना दुख और समर्थन व्यक्त किया। सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा, "विनेश फोगाट जी, आप सभी भारतवासियों के लिए गौरव हैं...

New Delhi : बुधवार की सुबह पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका लेकर आई। मंगलवार की शाम जब भारत ओलंपिक में विनेश फोगाट की जीत का जश्न मना रहा था, अगले दिन ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने ओलंपिक में सिल्वर मेडल पक्का कर फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन उनके अयोग्य होने की खबर ने सभी को निराश कर दिया। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि विनेश फोगाट सभी भारतवासियों के लिए गौरव हैं और उन्होंने मां भारती का नाम रोशन किया है। उन्होंने विनेश को निराश न होने और जल्द ही मजबूत वापसी करने का भरोसा दिया। इस निर्णय ने न केवल विनेश बल्कि पूरे देश को प्रभावित किया है, क्योंकि उनके प्रदर्शन पर सभी को गर्व था।

विनेश फोगाट के समर्थन में बोले CM योगी 
विनेश फोगाट के इस डिस्क्वालिफिकेशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर अपना दुख और समर्थन व्यक्त किया। सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा, "विनेश फोगाट जी, आप सभी भारतवासियों के लिए गौरव हैं, विजेता हैं, चैंपियन हैं। निराश मत होइए... पेरिस ओलंपिक-2024 में आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वैश्विक पटल पर मां भारती को स्वर्णिम आभा से दीप्त किया है। आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र ही पहले से अधिक मजबूत होकर मैदान में वापसी करेंगी। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।"
  सीएम योगी ने विनेश को दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के इस संदेश ने न केवल विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाया, बल्कि देशवासियों को भी प्रेरित किया। उन्होंने विनेश को आश्वासन दिया कि उनका यह असाधारण प्रदर्शन हमेशा याद रखा जाएगा और वे जल्द ही मैदान में धमाकेदार वापसी करेंगी।



विनेश जीत सकती थी गोल्ड मेडल 
विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह गोल्ड मेडल जीत सकती हैं। मंगलवार को भारतीय पहलवान ने अद्वितीय कुश्ती का प्रदर्शन किया था। पहले मुकाबले में उनका सामना जापान की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट यूई सुसाकी से हुआ। मुकाबले की शुरुआत में विनेश 0-2 से पिछड़ रही थीं, लेकिन मैच के अंतिम 10 सेकेंड में उन्होंने अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए मुकाबले का रूख बदल दिया और 3-2 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यूई सुसाकी ने अपने इंटरनेशनल करियर के सभी 82 बाउट में जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने विरोधी रेसलरों को बुरी तरह परास्त किया था, लेकिन विनेश फोगाट ने उनके सामने कड़ी चुनौती पेश की। 

Also Read