Karachi to Noida : निर्माता अमित जानी को मिला सीमा हैदर की फिल्म का टाइटल, विवाद खत्म

File photo | Karachi to Noida

Jan 10, 2024 23:14

कराची टू नोएडा फिल्म का टाइटल अंततः जानी फायरफॉक्स को ही दे दिया गया है। नोएडा में रहने वाले सचिन के प्यार में पड़कर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पर निर्माता अमित जानी फिल्म बना रहे हैं।

Noida News : कराची टू नोएडा फिल्म का टाइटल अंततः जानी फायरफॉक्स को ही दे दिया गया है। नोएडा में रहने वाले सचिन के प्यार में पड़कर पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पर निर्माता अमित जानी फिल्म बना रहे हैं।
सचिन और सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर बन रही फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ का विवाद बंबई हाईकोर्ट पहुंच गया था। प्रोड्यूसर अमित जानी आरोप लगा रहे थे कि उन्हें मनसे से लगातार धमकियां मिल रही हैं। उनका आरोप था कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के दवाब में आकर टाइटल को विवादित बताकर खारिज कर दिया गया था।
अमित जानी ने आरोप लगाया थाा कि ये नेपोटिज्म है। 'कराची टू नोएडा' एक उत्तर प्रदेश का व्यक्ति बना रहा है। यह बात राज ठाकरे को बर्दाश्त नहीं हो रही है। उनके दबाव में फिल्म मेकर्स फिल्म को रोकना चाहते हैं। इन सबसे आहत होकर अमित जानी ने हाईकोर्ट में पिटीशन दाखिल की।
अंतत: 10 जनवरी को इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन और फ़िल्म मेकर कम्बाइन द्वारा ख़ारिज किये गए कराची टू नोयडा के टाइटल को अंततः जानी फायरफॉक्स को ही दे दिया गया। इस बारे में अमित जानी ने कहा कि अंततः जीत सत्य की ही हुई।

कौन हैं सीमा हैदर
सीमा हैदर एक पाकिस्तानी महिला हैं। पूरा नाम सीमा गुलाम हैदर है। सीमा अपनी पहली शादी के बाद पति गुलाम हैदर के साथ कराची में रह रहीं थीं। उनका दावा है कि उनके पति ने उन्हें फोन पर तलाक दे दिया था और अब वो संपर्क में नहीं है। सीमा फिलहाल ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के सचिन मीणा के साथ रह रहीं हैं।

भारत कैसे पहुंचीं
सीमा और सचिन के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान पहचान हुई थी। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आईं थीं। उनके साथ उनके चारों बच्चे भी आए। सभी रबूपुरा के आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। 

Also Read