अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश : पदयात्रा के दौरान हुई घटना, AAP ने भाजपा पर लगाया आरोप

UPT | दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Oct 25, 2024 21:48

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश हुई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस पर भाजपा पर आरोप लगाया है...

New Delhi : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश हुई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस पर भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसने गुंडों के जरिए यह हमला कराने की साजिश की। इस दौरान दिल्ली सीएम क प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं बीजेपी ने भी इसको लेकर बयान दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला।

मनीष सिसोदिया ने की निंदा
AAP नेता मनीष सिसोदिया ने इस घटना को निंदनीय और चिंताजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा ने इस हमले की योजना बनाई। सिसोदिया ने चेतावनी दी कि यदि अरविंद केजरीवाल को कुछ हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से भाजपा की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मिशन के प्रति प्रतिबद्ध है और वे डरने वाले नहीं हैं।
  दिल्ली की मुख्यमंत्री ने लगाया आरोप
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि आज की पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले उन्हें फर्जी मामलों में गिरफ्तार करवाया और जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई। कोर्ट में जाने पर ही उन्हें इंसुलिन मिली। आतिशी ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केजरीवाल के काम को रोकना है और वे उनकी जान लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केजरीवाल पर कई बार हमले की कोशिश हुई है, और हर बार जांच में भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ पाया गया है। कुछ भाजपा कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को माला पहनाने आए थे, लेकिन उन्होंने नारेबाजी करते हुए उन पर हमला करना शुरू कर दिया।

भाजपा ने आज @ArvindKejriwal जी पर विकासपुरी की पद यात्रा में हमला करवाया। पहले अरविंद केजरीवाल पर फ़र्ज़ी केस किया, उनको गिरफ़्तार किया, उनकी इन्सुलिन रोक कर उनको मारने की साज़िश रची और जब कोर्ट ने रिहा कर दिया तो भाजपा अपने गुंडों से हमला करवा रही है।

भाजपा वालों: दिल्ली वाले…

— Atishi (@AtishiAAP) October 25, 2024 केजरीवाल की जान की दुश्मन बन गई भाजपा
वहीं आप नेता संजय सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की जान की दुश्मन बन गई है। दिल्ली के पूर्व CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान BJP के लोगों ने हमला किया, ये बहुत गंभीर और चिंताजनक है। पहले उन्हें जेल में मारने की कोशिश हुई और अब वो अपनी जनता के बीच जा रहे हैं तो उन पर हमला करवाया जा रहा है। अगर केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो उसकी ज़िम्मेदारी सिर्फ BJP ही होगी।

केजरीवाल जी की जान की दुश्मन बन गई है BJP‼️

दिल्ली के पूर्व CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक @Arvindkejriwal जी पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान BJP के लोगों ने हमला किया, ये बहुत गंभीर और चिंताजनक है।

पहले उन्हें जेल में मारने की कोशिश हुई और अब वो अपनी जनता के बीच जा रहे हैं… pic.twitter.com/caURCI8Yq2

— AAP (@AamAadmiParty) October 25, 2024
भाजपा की आई प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के आरोप पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछना चाहते थे, लेकिन आम आदमी पार्टी इसे हमला बता रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग चाहते थे कि अरविंद केजरीवाल और उनके विधायक खुद को दिए जा रहे गंदे पानी का सेवन करें।

Also Read