यूपी सरकार का फैसला : पूर्व DGP राजकुमार विश्वकर्मा मुख्य सूचना आयुक्त होंगे, वीरेंद्र वत्स और मोहम्मद नदीम को भी बड़ी जिम्मेदारी

UPT | Breaking News

Mar 08, 2024 02:09

यूपी में सरकार ने 10 नए सूचना आयुक्त नियुक्त किए हैं। पूर्व DGP राजकुमार विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। पूर्व आईएएस राज प्रताप को आयुक्त नियुक्त किया गया है 

Lucknow News : यूपी में सरकार ने 10 नए सूचना आयुक्त नियुक्त किए हैं। पूर्व DGP राजकुमार विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। पूर्व आईएएस राज प्रताप को आयुक्त नियुक्त किया गया है।  इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह वत्स, मो. नदीम, सुधीर कुमार, राकेश कुमार, दिलीप अग्निहोत्री, राजेन्द्र कुमार सिंह,पदम द्विवेदी और स्वतंत्र प्रकाश को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। नए नियुक्त सूचना आयुक्त में मोहम्मद नदीम, पदम् द्विवेदी, राजेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह चारों पत्रकार हैं। 
 

Also Read