हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : 5 साल बाद बसपा खोलेगी खाता... जिन सीटों पर लड़ी पार्टी, जानिए वहां क्या है हाल

UPT | हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे होंगे घोषित

Oct 08, 2024 16:24

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। अधिकतर सीटों पर दो से तीन राउंड की काउंटिंग बची रह गई है। अब तक आए रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।

Short Highlights
  • बसपा और इनेलो ने साथ लड़ा था चुनाव
  • 37 सीटों पर लड़ी थी बसपा
  • तीसरी बार हुआ था बसपा संग गठबंधन
New Delhi : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। अधिकतर सीटों पर दो से तीन राउंड की काउंटिंग बची रह गई है। अब तक आए रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भाजपा को 50 सीटें, कांग्रेस को 34 सीटें और इनेलो को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इनेलो के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी बसपा भी वापसी करती दिख रही है। बसपा ने अब तक 1 सीट पर बढ़त बनाई हुई है।

किस सीट पर आगे है बसपा?
बहुजन समाज पार्टी ने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोक दल के साथ गठबंधन किया था। इस गठबंधन में बसपा ने 37 और इनेलो ने 53 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। हालांकि इस गठबंधन का कुछ खास फायदा होता दिख नहीं रहा है। बसपा केवल एक और इनेलो 2 सीटों पर आगे दिखाई दे रही है। अटेली की सीट पर बसपा प्रत्याशी अत्तर लाल आगे चल रहे हैं। हालांकि भाजपा की आरती सिंह राव से उनका मार्जिन काफी कम है, ऐसे में खेल कभी भी पलट सकता है।



5 साल बाद बसपा खोलेगी खाता?
दरअसल बसपा हरियाणा में साल 2000 के बाद हुए विधानसभा चुनावों में लगातार एक सीट जीतूती रही है। लेकिन 2019 में उसे एक भी सीट नहीं मिल पाई थी। ऐसे में अगर 2024 में बसपा को एक सीट पर जीत मिलती है, वह 5 साल बाद हरियाणा में अपना वजूद वापस पा सकेगी। लेकिन अगर रुझानों को देखें, तो इसकी संभावना कम ही लगती है। हरियाणा में इनेलो और बसपा ने तीसरी बार गठबंधन किया है। पहली बार 1996 में दोनों पार्टियां साथ आई थीं। इसके बाद 2019 में इन्होंने फिर से गठबंधन किया, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चल सका। अब 2024 में बसपा और इनेलो ने फिर से चुनाव साथ लड़ा है।

अन्य सीटों का क्या है हाल?
बसपा ने यहां 37 सीटों पर चुनाव लड़ा है। इसका हाल आपको बता देते हैं:

नारायणगढ़- कांग्रेस की शैली चौधरी चुनाव जीत चुकी हैं। उन्होंने भाजपा के पवन सैनी को 15094 वोट से हराया। बसपा के हरबिलास सिंह को 27,440 वोट मिले। वह तीसरे स्थान पर रहे।

अंबाला सिटी- अंबाला सिटी से कांग्रेस के निर्मल सिंह मोहरा आगे चल रहे हैं। भाजपा के असीम गोयल 11131 वोट से पीछे हैं। बसपा के मलकीत सिंह को महज 1305 वोट मिले हैं और वह 5वें स्थान पर हैं।

साढौरा- साढौरा से कांग्रेस की रेनू बाला 1450 वोट से आगे चल रही हैं। भाजपा के बलवंत सिंह दूसरे स्थान पर हैं। बसपा के बृजपाल 51867 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

जगाधरी- कांग्रेस के अकरम खान 7100 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के कंवर पाल 58960 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बसपा के दर्शन लाल को महज 6273 वोट मिले हैं और वह चौथे स्थान पर हैं।

रादौर- भाजपे के श्याम सिंह राणा चुनाव जीत चुके हैं।  उन्होंने कांग्रेस के बिशन लाल सैनी को 13132 वोट से हराया। बसपा के धर्मपाल टिगरा 11182 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

शाहबाद- कांग्रेस के राम करण 61050 वोट पाकर चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने भाजपा के सुभाष चंद को 6441 वोटों से हराया। बसपा के चंदेर भान चौहान 1638 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

थानेसर- कांग्रेस के अशोक कुमार 3243 वोटों के अंतर से चुनाव जीत चुके हैं। भाजापा के सुभाष सुधा 66833 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। बसपा की तनुजा 1709 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहीं।

कैथल- कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला 83744 वोटों के साथ जीते। भाजपा के लीला राम को 8124 वोट से हराया। बसपा के अनिल तंवर 3428 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

पुंडरी- भाजपा के सतपाल 42805 वोटों के साथ जीते। यहां निर्दलीय उम्मीदवार सतबीर दूसरे स्थान पर, कांग्रेस के सुल्तान तीसरे स्थान पर और बसपा के हिसम सिंह 4891 वोट पाकर छठे स्थान पर रहे।

इंद्री- भाजपा के राम कुमार कश्यप 62564 वोटों के साथ लीड कर रहे हैं। कांग्रेस के राकेश कंबोज 55186 वोटों के साथ दूसरे और बसपा के सुरेंदर उडाना 6612 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

असंध- भाजपा के योगिंदर सिंह राणा 54547 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के शमशेर सिंह गोगी 52180 वोट पाकर दूसरे और बसपा के गोपाल सिंह 27355 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पानीपत ग्रामीण- भाजपा के महिपाल ढांढा 50208 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के सचिन कुंडू 50673 वोटों के साथ दूसरे और बसपा के रणबीर सिंह 1607 वोट पाकर पांचवे स्थान पर चल रहे हैं।

पानीपत सिटी- भाजपा के प्रमोद कुमार विज 81750 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस दूसरे और बसपा की सरोज बाला गुर मात्र 696 वोट पाकर पांचवें स्थान पर हैं।

गनौर- निर्दलीय प्रत्याशी देवेंदर 35209 वोटों के अंतर से चुनाव जीत चुके हैं। कांग्रेस दूसरे, भाजपा तीसरे और बसपा पांचवे स्थान पर है।

इसके अलावा गोहाना में बसपा छठे, बरोदा में चौठे, सफीदों में छठे, हांसी में चौथे, नलवा में चौथे, दादरी में सातवें, तोशाम में चौथे, बवानी खेड़ा में चौथे, मेहम में छठे, कलानौर में चौथे, झज्जर में चौथे, कोसली में पांचवें, रेवाड़ी में पांचवें, बादशाहपुर में छठे, सोहना में पांचवें, पलवल में चौथे, पृथला में पांचवें, बड़खल में तीसरे और तिगांव में सातवें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी : आगरा फोर्ट से पाकिस्तान बॉर्डर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने दिवाली पर किया खास इंतजाम

यह भी पढ़ें- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बढ़ सकता टोल शुल्क : यूपीडा ने मांगे नए आवेदन, जानिए कितना बढ़ेगा रेट

Also Read