हावड़ा-मुंबई मेल हादसे का असर : कई ट्रेनों के रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

UPT | हावड़ा-मुंबई मेल हादसा

Jul 30, 2024 12:46

हावड़ा से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 12810 मुंबई मेल एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई है। यह घटना झारखंड के चक्रधरपुर मंडल में राजखरसवां-बडाबांबो स्टेशन के बीच मंगलवार...

New Delhi News : हावड़ा से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 12810 मुंबई मेल एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई है। यह घटना झारखंड के चक्रधरपुर मंडल में राजखरसवां-बडाबांबो स्टेशन के बीच मंगलवार तड़के 3:43 बजे हुई। हादसे के दौरान ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कई यात्री घायल हो गए।

घटना की जानकारी 
दुर्घटना के समय ट्रेन में अचानक जोरदार झटका लगा और कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में छह यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है। इन घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए बाराबम्बो ले जाया गया, और इसके बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए चक्रधरपुर भेजा गया। राहत और बचाव कार्य जारी है, और अधिकारी घटनास्थल पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

कई ट्रेनें रद्द
इस बड़े हादसे के बाद इस रूट पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। रेलवे ने फिलहाल कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
- गाड़ी संख्या 22861 हावड़ा-कांटाबाजी एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 08015/18019 खड़कपुर धनबाद एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 12021/12022 हावड़ा बारबिल एक्सप्रेस

रेलवे की प्रतिक्रिया
घटना की पुष्टि करते हुए एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के सुबह करीब 3:45 बजे चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउट और बाराबम्बो के बीच पटरी से उतरने की सूचना मिली थी। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "मुंबई-हावड़ा मेल के कई डिब्बे बाराबम्बो के पास पटरी से उतर गए। दुर्घटना में छह यात्री घायल हो गए और उन्हें बाराबम्बो में प्राथमिक उपचार दिया गया है। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है।" राहत-बचाव अभियान अभी जारी है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
रेलवे ने इस दुर्घटना के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर निम्नलिखित हैं:
- टाटानगर: 06572290324
- चक्रधरपुर: 06587 238072
- राउरकेला: 06612501072, 06612500244
- हावड़ा: 9433357920, 03326382217
- रांची: 0651-27-87115
- एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
- एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
- केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764
- सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर: 55993
- पी एंड टी: 022-22694040
- मुंबई: 022-22694040
- नागपुर: 7757912790

Also Read