रामभद्राचार्य का वीडियो वायरल : इन्फ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा को मंच से नीचे उतरने को कहा, जानिए क्या थी वजह

UPT | रामभद्राचार्य का वीडियो वायरल

Oct 24, 2024 18:38

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा से जगद्गुरु रामभद्राचार्य मंच से नीचे उतरने को कह देते हैं।

Short Highlights
  • रामभद्राचार्य का वीडियो वायरल
  • रील बना रहा था अभिनव अरोड़ा
  • मंच से नीचे उतरने को कहा
New Delhi : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा से जगद्गुरु रामभद्राचार्य मंच से नीचे उतरने को कह देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अभिनव बाबा के पास जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जगद्गुरु ने उसे वहां से हटाने के लिए सख्त लहजे में निर्देश दिए। यह घटना दर्शकों को चौंका रही है, वीडियो के समय और स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अब इसे जमकर शेयर किया जा रहा है।

रील बना रहा था अभिनव अरोड़ा
दरअसल रामभद्राचार्य एक धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंच पर इंफ्लूएंसर अभिनव अरोड़ा भी मौजूद थे। वह बार-बार बाबा के पास जाने की कोशिश कर रहे थे। बाबा के समर्थक ने उसे एक बार वहां से हटा दिया। लेकिन वह मंच पर एक्टिंग करते हुए बार-बार ऐसी हरकत कर रहा था। लोग कह रहे हैं कि वह वहां रील बना रहा था।



बाबा ने मंच से उतारने को कहा
इसके बाद वह फिर से बाबा के पास जाने की कोशिश करता है। इस बार बाबा सख्त लहजे में उसे हटाने को कह देते हैं। तब अभिनव अरोड़ा को मंच से उतार दिया जाता है। हालांकि ये वीडियो कब का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

9 साल है अभिनव की उम्र
अभिनव अरोड़ा एक कथावाचक हैं। उसकी उम्र महज 9 साल है। वह दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाई करता है। लेकिन इसके साथ-साथ वह कथावाचन भी करता है। अभिनव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने बताया था कि अब उसके स्कूल में टीचर भी राधे-राधे कहते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी उपचुनाव में घमासान तय : भाजपा ने फूलपुर से दीपक पटेल को उतारा, गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़े- यूपी विधानसभा उपचुनाव : ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश ने 'एक्स' पर दी जानकारी

Also Read