Holi 2024 : होली पर जरूर रखें इन बातों का ध्यान, अपनी पार्टी को ऐसे बनाएं खास

UPT | अपनी पार्टी को ऐसे बनाएं खास।

Mar 24, 2024 22:24

देशभर के लोगों में होली को लेकर बहुत उत्साह बना हुआ हैं। वहीं अब होली के समय में बस कुछ वक्त ही बचा हुआ है। जैसे की आप सभी जानते है, इस बार ये त्योहार 25 मार्च को मनाया जायेगा...

Noida News : देशभर के लोगों में होली को लेकर बहुत उत्साह बना हुआ हैं। वहीं अब होली आने में कुछ ही घंटे बचे हैं।। जैसे की आप सभी जानते है, इस बार ये त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। जिसको लेकर हर जगह पर तैयारी जोरों-शोरों से हो रही है। ऐसे में अगर आप होली पार्टी को अपने घर पर या कही और आयोजित करने का प्लान बना रहे हैं तो बेहतर होगा कि अभी से तैयारियां पूरी कर लें। सेलिब्रेशन को परफेक्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक अच्छे प्लान की जरूरत होती है। यहां हम आपकी मदद कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ इस पार्टी को यादगार बनाने के लिए क्या इंतजाम कर सकते हैं।

एक थीम का ड्रेस कोड रखें
जैसा की आप जानते हैं, होली रंगो का त्योहार है। ऐसे में आप अपनी पार्टी के लिए सफेद रंगों के कपड़े का ड्रेस कोड रख सकते हैं।  जिन लोगों को आप आमंत्रित कर रहे हैं उन्हें पहले ही बता दें कि सभी को सफेद कपड़े पहनकर आना है और भारतीय पोशाक जरूरी है। ऐसे में होली खेलने का मजा और भी बढ़ जाएगा। 

आवश्यक है थीम सजावट
होली का आनंद तभी आएगा जब लोकेशन की सजावट होली के अनुरूप होगी। उदाहरण के लिए आप अपने लॉन को थोड़ा सा सजाएं। सजावट के लिए रंगीन चादरें, पर्दे, गुब्बारे, छाते आदि का प्रयोग करें।

अलग-अलग तरह के रखें फूड आइ‍टम  
होली पर लोगों को अलग तरह के स्वादिष्ट खाना खाने का बहुत ज्यादा क्रेज होता है। इस दिन आप अपनी पार्टी में अलग-अलग तरह के फूड आइ‍टम ज़रूर रखें। जैसे  समोसा, चाट, पनीर, चटनी, पकौड़ा, ठंडाई, गुलाब जामुन, जलेबी, गुझिया, पुआ, दही बड़ा, आलू मसाला के साथ पूरियां आदि की व्यवस्था करनी चाहिए।

हर्बल रंग जरूरी है
यहां रासायनिक रंगों की जगह रंग-बिरंगे हर्बल रंगों की व्यवस्था करें। इस तरह त्वचा और बालों के खराब होने का खतरा कम होगा और लोग होली का भरपूर आनंद ले सकेंगे।

Also Read