चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला : सीएए के नियम आज जारी होंगे, गृह मंत्रालय की तैयारी पूरी

UPT | पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह

Mar 11, 2024 19:09

इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से देर शाम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह नोटिफिकेशन देश के सभी नागरिकों पर लागू…

National News : देश भर के नागरिकों के लिए आज की सबसे बड़ी खबर है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज साेमवार को देर शाम से सिटीजन से अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) के नियम लागू किए जाएंगे। इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से देर शाम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह नोटिफिकेशन देश के सभी नागरिकों पर लागू होगा। आपको बता दें कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम-2019 11 दिसंबर 2019 को संसद ने पारित किया था। इस कानून ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय नागरिकता का त्वरित मार्ग खोला है। नागरिकता अधिनियम-1955 में संशोधन किया गया है। भारत में 2014 तक इन देशों से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी या ईसाई को पात्र अल्पसंख्यक बताया गया है। दूसरी तरफ यह कानून इन देशों से आए मुसलमानों को ऐसी पात्रता प्रदान नहीं करता है। यह अधिनियम पहली बार आया है, जब भारतीय कानून के तहत नागरिकता के लिए धर्म को एक मानदंड के रूप में खुले तौर पर इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इसके लिए सरकार को वैश्विक आलोचना का सामना करना पड़ा है।

यह देश का कानून : अमित शाह 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल दिसंबर में ही कहा था कि कोई भी सीएए को आने से नहीं रोक सकता क्योंकि यह देश का कानून है। उन्होंने ममता बनर्जी पर इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को बहुत पहले से उठा रही है।

क्या है CAA?
नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाई अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देना है। इसमें मुसलमान समुदाय के लोगों को शामिल नहीं किया गया है। इसी कारण से यह विवाद का मुद्दा बन गया है।

Also Read