VVIP सुरक्षा : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मिली जेड प्लस सिक्योरिटी, योगी आदित्यनाथ समेत इन लोगों के पास...

UPT |  मल्लिकार्जुन खड़गे

Feb 23, 2024 09:36

खुफिया एजेंसी VIP और VVIP लोगों की सुरक्षा के लिए थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट  तैयार करती है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही मल्लिकार्जुन खड़गे की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड प्लस...

Short Highlights
  • जेड प्लस सुरक्षा में आम तौर पर 55 जवान शामिल होते हैं।
  • देश के करीब 40 वीआईपी को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।
National News : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सुरक्षा बढ़ाई गई है। कांग्रेस अध्यक्ष को अब अर्धसैनिक बल वाली जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा दी गई हैं। केंद्रीय खुफियां एजेंसी IB(इंटेलिजेंस ब्यूरो) VIP और VVIP लोगों की सुरक्षा का मुआयना करती हैं। जिसके आधार पर उनकी सुरक्षा को बढ़ाया या घटाया जाता है।

थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर बढ़ी सुरक्षा
खुफिया एजेंसी VIP और VVIP लोगों की सुरक्षा के लिए थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट  तैयार करती है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही मल्लिकार्जुन खड़गे की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड प्लस कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष को पूरे देशभर में Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी।

 
इन लोगों को भी मिली है जेड प्लस सुरक्षा
देश के करीब 40 वीआईपी को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और RSS प्रमुख मोहन भागवत  का नाम शामिल है।

जानें जेड प्लस सुरक्षा के बारे में
जेड प्लस सुरक्षा में आमतौर पर 55 जवान शामिल होते हैं, जिसमें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के कमांडो और पुलिस के जवान शामिल भी  होते हैं। सभी जवान और कमांडो अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं। इस सुरक्षा टीम का प्रत्येक सदस्य मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध कौशल में माहिर होता है। अब CRPF के करीब 58 कमांडो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सुरक्षा करेंगे।

Also Read