Microsoft Copilot : माइक्रोसॉफ्ट कोपाइलट मे आया नए इंटरफेस और AI प्लेटफॉर्म, चुटकियों में मिलेगी दुनिया की जानकारी

UPT | Symbolic Image

Oct 04, 2024 14:40

Microsoft ने अपने AI प्लेटफॉर्म Copilot के वेब वर्जन में हाल ही में बदलाव किए हैं। जिसके तहत एक नया इंटरफेस और कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। इस अपग्रेड का मुख्य उद्देश्य यूजर्स...

New Delhi News : Microsoft ने अपने AI प्लेटफॉर्म Copilot के वेब वर्जन में हाल ही में बदलाव किए हैं। जिसके तहत एक नया इंटरफेस और कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। इस अपग्रेड का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को अधिक सहज और प्रभावी AI अनुभव प्रदान करना है। यदि आप पहले से AI-powered chatbot का इस्तेमाल कर रहे हैं तो Copilot के इस नए इंटरफेस और फीचर्स को देखना आपके लिए दिलचस्प हो सकता है।


नया इंटरफेस और Copilot Daily फीचर
जब यूजर्स copilot.microsoft.com पोर्टल पर विजिट करेंगे तो उन्हें एक नया इंटरफेस दिखाई देगा। यह इंटरफेस पहले से अधिक इंटरएक्टिव और आसान बनाया गया है, ताकि यूजर्स कम समय में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें। इस नए अपडेट में एक खास फीचर "Copilot Daily" भी जोड़ा गया है, जो यूजर्स को रोजाना महत्वपूर्ण जानकारियों तक पहुंच प्रदान करेगा। इस फीचर के तहत यूजर्स को केवल 30 मिनट में दुनिया भर की खबरें और अपडेट्स मिल सकेंगी और यह जानकारी ऑडियो फॉर्मेट में भी उपलब्ध होगी। जिससे वे इसे सुन भी सकते हैं। 

ब्लॉक्स के जरिए यूजर्स को मिलेंगे सवालों के जवाब 
Copilot के नए इंटरफेस में ब्लॉक्स डिजाइन का उपयोग किया गया है। इन ब्लॉक्स के जरिए यूजर्स को सवालों के जवाब पाने में मदद मिलेगी। इन ब्लॉक्स में कुछ विशेष प्रकार के सवाल जोड़े गए हैं। जिनका सामना आमतौर पर यूजर्स करते हैं। इसके अलावा इसमें एक AI-powered चैटबॉट भी दिया गया है। जहां यूजर्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सवाल पूछ सकते हैं। यह फीचर ChatGPT से प्रेरित लग सकता है। क्योंकि इसका इंटरफेस और काम करने का तरीका कुछ हद तक समान है।

ये भी पढ़ें : तिरुपति लड्डू विवाद पर बोला सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र एसआईटी करेगी जांच

हिंदी में भी मिलेगी जानकारी
हमने जब Copilot का परीक्षण किया तो हिंदी में पूछे गए सवालों के जवाब डिटेल में नहीं मिल पाए और कुछ जगहों पर गलत जानकारी भी प्राप्त हुई। हालांकि अंग्रेजी में सवाल पूछने पर प्लेटफॉर्म ने विस्तृत और सटीक जानकारी दी। यह इंगित करता है कि AI का हिंदी भाषा सपोर्ट अभी भी विकासशील चरण में है जबकि अंग्रेजी में इसका प्रदर्शन अधिक बेहतर है।

खुद से चैटिंग का फीचर
Copilot के नए इंटरफेस में यूजर्स को सर्च बार के अंदर एक माइक का आइकन भी दिखाई देगा। जिससे वे AI के साथ सीधे बातचीत कर सकेंगे। हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल करने से पहले यूजर्स को साइनअप करना आवश्यक है। साइनअप के बाद यह फीचर एक्टिव हो जाता है और यूजर्स इसका उपयोग अपनी वॉयस कमांड्स के जरिए कर सकते हैं।

फोटो और वीडियो अपलोड करने की सुविधा
नए इंटरफेस में सर्चबार के साथ एक प्लस आइकन भी जोड़ा गया है। जिस पर क्लिक करके यूजर्स आसानी से इमेज, वीडियो और अन्य सपोर्टेड डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकेंगे। इन अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स को चैटबॉट द्वारा एनालाइज किया जा सकता है। जिससे यूजर्स को और भी विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा स्क्रीन रीडिंग का भी ऑप्शन उपलब्ध है। जिससे यूजर्स अपने मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कंटेंट को सुन सकते हैं।

Also Read