उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

UPT | मॉर्निंग बुलेटिन।

Oct 04, 2024 06:00

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

शादी से मुकरने को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि सहमति से बने लंबे समय के संबंध को केवल शादी के वादे के उल्लंघन के आधार पर बलात्कार नहीं माना जा सकता। न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने यह फैसला सुनाया है, जिसमें उन्होंने बलात्कार और जबरन वसूली के आरोपी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि 12 साल से अधिक समय तक चले रिश्ते को कानूनी नजरिए से देखने पर बलात्कार के आरोप सही नहीं पाए गए। यह मामला 21 मार्च, 2018 को एक मुरादाबाद की महिला द्वारा श्रेय गुप्ता के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी से संबंधित है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

घर खरीदारों को लुभा रहा नोएडा
नोएडा में प्रॉपर्टी की मांग में अभूतपूर्व बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जो वर्ष दर वर्ष 15.72 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। हालिया मैजिकब्रिक्स की प्रॉपइंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सप्लाई में भी 13.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बढ़ती डिमांड के कारण, मकान मालिकों ने आवासीय संपत्तियों के दाम में औसतन 46.2 प्रतिशत की वृद्धि की है। वर्तमान में, नोएडा में औसत आवासीय दर 11,625 रुपये प्रति वर्ग फुट है। नोएडा में विभिन्न प्रकार की प्रॉपर्टी के दाम में भी वृद्धि देखी गई है। मैजिकब्रिक्स के अनुसार, बिल्डर फ्लोर की औसत कीमत 3,800 रुपये प्रति वर्ग फुट, जबकि मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट की औसत कीमत 10,100 रुपये प्रति वर्ग फुट है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

नवरात्रि पर महिलाओं के लिए शुरू हुई पिंक बस टॉयलेट सेवा
महिलाओं की गरिमा और उनके सम्मान को प्राथमिकता देते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गोरखपुर के सिविल लाइंस स्थित पार्क रोड पर पिंक बस टॉयलेट का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की सुविधा प्रदान करना है, ताकि उनकी दिनचर्या और यात्रा अधिक सुलभ और सुविधाजनक हो सके। यह कदम महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास है। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर पिंक बस टॉयलेट का औपचारिक उद्घाटन किया और अंदर जाकर इसकी सुविधाओं का निरीक्षण किया।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

आगरा से लखनऊ के बीच जल्द दौड़ेगी देश की दूसरी मेट्रो वंदेभारत ट्रेन
आगरा को जल्द देश की दूसरी मेट्रो वंदेभारत ट्रेन (नमो भारत रेपिड रेल) मिलने जा रही है। रेलवे बोर्ड दीपावली के आसपास आगरा कैंट से लखनऊ के बीच मेट्रो वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी में है। आगरा रेल मंडल ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह मेट्रो वंदेभारत ट्रेन आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी का स्थान ले सकती है। रेलवे बोर्ड जल्द ही ट्रेन के चलने की तारीख, समय और किराए की घोषणा करेगा। रेलवे की दृष्टि से आगरा काफी महत्वपूर्ण है। देश के उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक अधिकांश ट्रेन आगरा कैंट व आगरा फोर्ट से होकर ही गुजरती हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10वीं और 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज
सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की कल 4 अक्टूबर 2024 को आखिरी तारीख है। रजिस्ट्रेशन parikshasangam.cbse.gov.in पर होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) कल 4 अक्टूबर 2024 को कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा। सभी CBSE से जुड़े स्कूलों को सभी कैंडिडेट की लिस्ट और उनकी फीस को आखिरी तारीख से पहले जमा करना अनिवार्य है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली भर्ती
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने विभिन्न ग्रुप C और D के 3,306 पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा की है। जो न्यायालय के संचालन और प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही है। यह भर्ती अभियान विभिन्न प्रकार के पदों के लिए होगा। जिनमें स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, ड्राइवर, चौकीदार, और सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 4 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 24 अक्टूबर 2024 तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट [allahabadhighcourt.in] (https://www.allahabadhighcourt.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

Also Read