यूपी की यूनिवर्सिटी से हरियाणा की सियासत तक : जानिए नायब सिंह सैनी के बारे में, जिन्हें दूसरी बार मिली प्रदेश की कमान

UPT | यूपी की यूनिवर्सिटी से हरियाणा की सियासत तक

Oct 17, 2024 14:21

नायब सिंह सैनी के पिता का नाम तेलुराम सिंह है। उनकी मां कुलवंत कौर पंजाब की रहने वाली थीं। नायब मूल रूप से मिर्जापुर मजरा गांव के निवासी हैं। यह अंबाला जिले के नारायणगढ़ में पड़ता है

Short Highlights
  • पंजाब की रहने वाली थी मां
  • मेरठ से पूरी की वकालत
  • संघ में हुई खट्टर से मुलाकात
New Delhi : भाजपा ने 'नायाब' चेहरे नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नायाब इसलिए क्योंकि जिस हरियाणा में एग्जिट पोल कांग्रेस को जबरदस्त बहुमत दे रहा था, वहां भाजपा ने नायब सिंह सैनी के दम पर ही दूसरी बार सत्ता हासिल कर ली। नायब सिंह सैनी भले ही हरियाणा में जन्मे, लेकिन उनकी पढ़ाई यूपी और बिहार में पूरी हुई। इसके बाद वह सियासत में आए और हरियाणा में भाजपा के स्टार बन गए।

पंजाब की रहने वाली थी मां
नायब सिंह सैनी के पिता का नाम तेलुराम सिंह है। उनकी मां कुलवंत कौर पंजाब की रहने वाली थीं। नायब मूल रूप से मिर्जापुर मजरा गांव के निवासी हैं। यह अंबाला जिले के नारायणगढ़ में पड़ता है। उनका जन्म 25 जनवरी 1970 को हुआ था। नायब सिंह सैनी ने स्नातक की पढ़ाई के लिए बिहार का रुख किया। उन्होंने मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।



मेरठ से पूरी की वकालत
इसके बाद नायब सिंह का रुझान वकालत की तरफ हुआ। इसके लिए वह मेरठ आ गए और यहां की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की। वकालत की पढ़ाई के दौरान ही नायब का मन राजनीति में बढ़ने लगा और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।

संघ में हुई मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात
धीरे-धीरे उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक कामों में सक्रियता बढ़ा दी और वह संघ से जुड़ गए। यहीं नायब की मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई। 2014 में पार्टी ने उन्हें नारायणगढ़ से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया और वह जीत भी गए। 2019 में उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया, जिसमें जीतकर वह सांसद चुने गए। अक्टूबर 2023 में भाजपा ने उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। मार्च 2024 में उन्हें हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया।

यह भी पढ़ें- Bahraich News : रामगोपाल को करंट लगाने और नाखून उखाड़ने की बात गलत, जानें पुलिस ने क्या कहा...

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले योगी सरकार की कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी : डीए में इजाफे के साथ मिलेगा बोनस

Also Read