संसद में होगी राम मंदिर पर चर्चा : पीएम मोदी करेंगे संबोधित, बीजेपी ने जारी किया व्हिप

UPT | राम मंदिर

Feb 09, 2024 19:36

संसद के दोनों सदनों में राम मंदिर को लेकर 10 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके लिए भाजपा ने अपनी पार्टी के सांसदों के लिए...

Ayodhya News : राम मंदिर को लेकर संसद में चर्चा की जाएगी। संसद के दोनों सदनों, लोकसभा और राज्यसभा में राम मंदिर पर चर्चा होगी। बजट सत्र के आखरी दिन यानी शनिवार को राम मंदिर को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

 बीजेपी ने जारी किया व्हिप
संसद के दोनों सदनों में राम मंदिर को लेकर 10 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके लिए भाजपा ने अपनी पार्टी के सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य है।

पीएम मोदी करेंगे सदन को संबोधित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी सदन को संबोधित कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सदन में शाम 5 बजे बोल सकते हैं।

Also Read