केजरीवाल पर हमले के बाद जुबानी जंग : अखिलेश ने कहा- हिंसक होना हारने की निशानी, संजय सिंह भाजपा पर भड़के

UPT | अखिलेश यादव

Oct 25, 2024 23:10

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं अखिलेश यादव ने भी बिना नाम लिए भाजपा पर आरोप लगाया है...

New Delhi : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने भाजपा के गुंडों को रोकने में असफल रही। AAP के नेताओं का कहना है कि यह हमला एक संगठित साजिश का हिस्सा है। वहीं अखिलेश यादव ने भी बिना नाम लिए भाजपा पर आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश : पदयात्रा के दौरान हुई घटना, AAP ने भाजपा पर लगाया आरोप

अखिलेश ने भी लगाया आरोप
अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले की घटना के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल जी पर हमले का समाचार निंदनीय भी है और चिंतनीय भी। ये हमला किसने करवाया होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। सब जानते हैं कि भारत की राजनीति में हिंसा और नफरत किसकी राजनीति के सिद्धांत रहे हैं। हिंसक होना हारने की निशानी है।
  संजय सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया
वहीं आप नेता संजय सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की जान की दुश्मन बन गई है। दिल्ली के पूर्व CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान BJP के लोगों ने हमला किया, ये बहुत गंभीर और चिंताजनक है। पहले उन्हें जेल में मारने की कोशिश हुई और अब वो अपनी जनता के बीच जा रहे हैं तो उन पर हमला करवाया जा रहा है। अगर केजरीवाल को कुछ भी हुआ तो उसकी ज़िम्मेदारी सिर्फ BJP ही होगी।
 

केजरीवाल जी की जान की दुश्मन बन गई है BJP‼️

दिल्ली के पूर्व CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक @Arvindkejriwal जी पर विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान BJP के लोगों ने हमला किया, ये बहुत गंभीर और चिंताजनक है।

पहले उन्हें जेल में मारने की कोशिश हुई और अब वो अपनी जनता के बीच जा रहे हैं… pic.twitter.com/caURCI8Yq2

— AAP (@AamAadmiParty) October 25, 2024 दिल्ली की मुख्यमंत्री ने ठहराया भाजपा को जिम्मेदार
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि आज की पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले उन्हें फर्जी मामलों में गिरफ्तार करवाया और जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई। कोर्ट में जाने पर ही उन्हें इंसुलिन मिली। आतिशी ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केजरीवाल के काम को रोकना है और वे उनकी जान लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केजरीवाल पर कई बार हमले की कोशिश हुई है, और हर बार जांच में भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ पाया गया है। कुछ भाजपा कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को माला पहनाने आए थे, लेकिन उन्होंने नारेबाजी करते हुए उन पर हमला करना शुरू कर दिया।

पदयात्रा के दौरान क्या बोले अरविंद
अरविंद केजरीवाल ने पदयात्रा के दौरान कहा कि एक समय ऐसा था जब त्योहारों पर भी बिजली नहीं मिलती थी, लेकिन अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 साल में दिल्ली सरकार ने सभी पावर कट खत्म कर दिए हैं। केजरीवाल ने चेतावनी दी कि यदि गलती से भी भाजपा को वोट दिया गया, तो लंबे-लंबे पॉवर कट शुरू हो जाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपराज्यपाल के माध्यम से दिल्ली के विकास कार्यों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन इसके बावजूद काम जारी रहा। अब वह जेल से वापस आ चुके हैं, और सभी विकास कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे, जिसमें सीवर की सफाई और सड़कों की मरम्मत शामिल है।

Also Read