रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का इस्तीफा : जयंत ने मोदी संग मंच साझा किया तो भड़के शाहिद सिद्दीकी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द...

UPT | Shahid Siddiqui

Apr 01, 2024 10:15

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों में लगातार उठा पटक का दौर जारी है। जिसमें कभी कांग्रेस तो कभी सभा और अब राष्ट्रीय लोकदल यानी की रालोद...

New Delhi News : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों में लगातार उठा पटक का दौर जारी है। जिसमें कभी कांग्रेस तो कभी सभा और अब राष्ट्रीय लोकदल यानी की रालोद को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। उसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना दर्द बयां कर इस्तीफा देने का कारण बताया है।

पोस्ट पर साझा किया अपना दर्द
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके लिए उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर बताया कि कल मैंने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की पोस्ट से अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत सिंह जी को भेज दिया है।
 

आज जब भारत के संविधान और लोकतांत्रिक ढाँचा ख़तरे मैं है ख़ामोश रहना पाप है। मैं जयंत जी का आभारी हूँ पर भारी मन से आरएलडी से दूरी बनाने के लिए मजबूर हूँ। भारत की एकता, अखंडता विकास और भाईचारा सर्वप्रिए है। इसे बचाना हर नागरिक की ज़िम्मेवारी और धरम है।

Also Read