राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां : जिस दिन जन्मे रामलला, उसी दिन होगी अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा

Uttar Pradesh Times | Ram Mandir

Jan 20, 2024 18:31

दरअसल 22 जनवरी को हिंदू पंचांग के अनुसार अभिजीत मुहुर्त रहेगा, और इस तिथि को बहुत से शुभ संयोगों का भी निर्माण हो रहा है। 

Delhi News : प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बने नवनिर्मित राम मंदिर में सोमवार, 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पूरा देश खासकर सनातन प्रेमी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित है। लेकिन कुछ लोगों के मन में सवाल है कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन 22 जनवरी ही क्यों तय किया गया है।

22 जनवरी को अनेकों शुभ मुहुर्त  
22 जनवरी आपको महज एक तारीख लगती होगी। लेकिन यह सिर्फ एक तारीख नहीं है। दरअसल 22 जनवरी को हिंदू पंचांग के अनुसार अभिजीत मुहुर्त रहेगा, और इस तिथि को बहुत से शुभ संयोगों का भी निर्माण हो रहा है। 

84 सेकेंड का शुभ मुर्हूत 
हिंदू धर्म में सभी शुभ काम पंचांग के अनुसार किए जाते है। ऐसे में ज्योतिषियों द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सोमवार, 22 जनवरी की तारीख तय की गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन अभिजीत मुहुर्त के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ योगों का भी निर्माण होगा। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के लिए केवल 84 सेकेंड का ही मुहुर्त रहेगा। 

Also Read