सितंबर में ही नजर आया कोहरा : बारिश के बाद अचानक बदला मौसम, जानिए यूपी अगले 4 दिन कैसे रहेंगे हालात

फ़ाइल फोटो | सांकेतिक तस्वीर

Sep 20, 2024 21:35

बीते कुछ दिनों से पश्चिम यूपरी में हो रही झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वैसे तो अक्टूबर से ठंड शुरू होती है, लेकिन पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में अभी से इसका अहसास होने लगता है।

Short Highlights
  • 4-5 दिन साफ रहेगा मौसम
  • फिर से बढ़ सकता है तापमान
  • अक्टूबर में भी हो सकती है बारिश
New Delhi : बीते कुछ दिनों से पश्चिम यूपरी में हो रही झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वैसे तो अक्टूबर से ठंड शुरू होती है, लेकिन पश्चिम यूपी के कुछ हिस्सों में अभी से इसका अहसास होने लगता है। इटावा में तो शुक्रवार को बारिश के बाद हल्का कोहरा दिखाई दिया। सितंबर के महीने में कोहरा देखकर लोग भी हैरान रह गए। मौसम विभाग ने भी इसे लेकर कहा है कि ये आने वाले वक्त में व्यापक सर्दी की ओर इशारा करता है।

4-5 दिन साफ रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में अगले चार से पांच दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है, जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश इलाके इस दौरान शुष्क रहेंगे। तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है, जिससे गर्मी की स्थिति और बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि 24-25 सितंबर से प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है।



फिर से बढ़ सकता है तापमान
हालांकि फिलहाल मौसम में कोई बड़े बदलाव नहीं आए हैं, लेकिन तापमान में लगातार वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य शहरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। बस्ती में सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि वाराणसी और प्रयागराज में क्रमशः 36.6 और 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान भी 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जिससे रात के समय भी गर्मी बनी रह सकती है।

अक्टूबर में भी हो सकती है बारिश
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अक्टूबर के पहले सप्ताह में एक नया चक्रवात उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना पैदा कर रहा है। यह नया कम दबाव का क्षेत्र, हालांकि, अभी कमजोर प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। यह मौसम परिवर्तन कृषि क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि सितंबर की आखिरी बारिश फसल के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

Also Read