नानकमत्ता गुरुद्वारे के प्रमुख सेवादार की हत्या : बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

UPT | नानकमत्ता गुरुद्वारे के प्रमुख सेवादार की हत्या

Mar 29, 2024 01:33

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में स्थित प्रसिद्ध नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गुरुवार सुबह हत्या कर दी गई है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Short Highlights
  • तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
  • नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख थे
  • पहले ही जताई थी हत्या की आशंका
New Delhi : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में स्थित प्रसिद्ध नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गुरुवार सुबह हत्या कर दी गई है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर तरसेम सिंह की हत्या कर दी। एक शख्स बाइक चला रहा है और दूसरा गोलियां बरसा रहा है।

पहले ही जताई थी हत्या की आशंका
तरसेम सिंह ने अपनी हत्या की आशंका पहले ही जता दी थी। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया परो पोस्ट भी किया था। लेकिन प्रशासन इस बारे में कुछ न कर सका। तरसेम सिंह नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कार सेवा प्रमुख हैं। वह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे। उनकी हत्या की घटना ने पूरे उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।
 
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
तरसेम सिंह की हत्या नानकमत्ता गुरुद्वारे के पास डेरा कारसेवा परिसर के अंदर ही की गई है। वारदात को सुबह 6 बजे के करीब अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक, जैसे की बाबा तरसेम सिंह गुरुद्वारा परिसर से बाहर आए, अज्ञात हमलावरों में उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। घायल तरसेम सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि हमलावर को इस बात की जानकारी थी कि तरसेम सिंह गुरुद्वारे से बाहर आने वाले हैं, ऐसे में वह पहले से ही तैयार बैठे थे।

नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
इस घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता पहुंचे। उनके साथ सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। हत्यारों ने सराय अपनी पहचान सरबजीत सिंह के रूप में लिखवाई है। पुलिस को कमरे से एक आधार कार्ड, हेल्थ कार्ड व जूते बरामद हुए हैं। पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया गया है।

Also Read