ममता बनर्जी को लगी गंभीर चोट : सिर ने निकल रहा खून, अस्पताल में भर्ती, तस्वीर आई सामने

UPT | पश्चिम मुख्यमंत्री के सिर पर लगी गंभीर चोट

Mar 14, 2024 20:53

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका फोटो सामने आया है।

Short Highlights
  • ममता बनर्जी के सिर में लगी चोट
  • टीएमसी ने जारी की तस्वीर
  • अस्पताल में चल रहा इलाज
New Delhi : पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सीएम ममता बनर्जी के सिर में चोट लगी है। इसकी जानकारी टीएमसी ने अपने X हैंडल पर दी है। टीएमसी ने लिखा है कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई है, उनके लिए दुआ कीजिए। इसके साथ ही सीएम ममता की एक तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें उनके माथे से खून निकलता दिखाई दे रहा है। 

जानिए कैसे लगी चोट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ममता गुरुवार को कालीघाट स्थित अपने घर में टहल रही थीं। उसी समय वह गिर गईं। मुंह के बल गिरने के कारण माथे पर चोट आ गई। मौके पर मौजूद स्टाफ उन्हें घर के अंदर ले गया। डॉक्टरों ने कहा कि माथे पर गहरी चोट है। उनको टांके लगाने होंगे।
 
पहले भी हो चुकी हैं चोटिल
ममता बनर्जी इसके पहले भी कई बा हादसों का शिकार हो चुकी हैं। वह इसी साल जनवरी में बर्धमान से कोलकाता लौटने के दौरान हादसे का शिकार हुई थीं। इसके पहले 2021 में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनके पैरों में चोट लगी थी। तब वह नंदीग्राम से चुनाव प्रचार के बाद लौट रही थीं। वहीं जून 2023 में भी हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिग के दौरान वह चोटिल हो गई थीं।

Also Read